फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पान सिंह तोमर से लेकर शोले तक, अब तक डाकुओं पर बन चुकी हैं ये फिल्में

Mon, 12 Jul 2021 05:35 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 12 Jul 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Paan singh tomar to Sholay these are the film which is based on bandit life
शोले, पान सिंह तोमर - फोटो : Social Media

फिल्म जगत में अब तक कई अलग-अलग शैलियों की फिल्में बनी है। एक्शन हो या रोमांस हर शैली को निर्देशकों ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ बड़े परदे पर उतारा है। कई ऐसी फिल्में भी हैं जो डाकूओं पर आधारित हैं। हाथ में बन्दूक थामे, गोलियों से भरा बेल्ट अपनी कमर पर लगाए और माथे पर लंबा सा तिलक किए हुए ये है डाकुओं की पहचान। इस शैली पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं। इन फिल्मों की बात ही बिलकुल अलग थी। बैंडिट क्वीन हो या फिर सोनचिरैया सभी फिल्मों ने दर्शकों का दिल खूब जीता।



बड़े-बड़े सितारों ने निभाया डाकुओं का किरदार

कई सितारों के द्वारा निभाएं गए डाकुओं के किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। दिलीप कुमार हो विनोद खन्ना हो या फिर इरफान खान कई बड़े सितारे अब तक हाथ में राइफल लिए और माथे पर तिलक लगाए नजर आ चुके हैं। सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी ऐसी हैं जिन्होंने फिल्मी परदे पर डाकू के किरदार में अपने प्रदर्शन से जान डाल दी। हम इस आर्टिकल में आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारें में बता रहें हैं जो कि डाकुओं पर आधारित फिल्में हैं।

Paan singh tomar to Sholay these are the film which is based on bandit life
शोले - फोटो : Social Media

शोले

हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर शोले एक ऐसी फिल्म थी, जिसके डायलॉग्स हर किसी की जुबान पर है। इस फिल्म का कितने आदमी थे या फिर 'पचास कोस दूर जब बच्चा रोता है तो मां कहती है सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा' जैसे डायलॉग्स ने लोगों का खूब दिल जीता। फिल्म में अमजद खान ने गब्बर सिंह की भूमिका निभाई थी। गब्बर सिंह हिंदी सिनेमा का एक ऐसा किरदार जो ये बताता है कि डकैत पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म कितनी बुलंदियों को छू सकती है। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। बहुत ही कम लोग शायद ऐसे हों जिन्होंने यह फिल्म न देखी हो। बता दें कि गब्बर सिंह एक असली डकैत का नाम था जो चंबल घाटी के सबसे खरतनाक डकैतों में से एक था। इस डाकू के नाम पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने 50 हज़ार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी।

Paan singh tomar to Sholay these are the film which is based on bandit life
मदर इंडिया - फोटो : Social Media

मदर इंडिया

जब भी कही और कभी भी फिल्म मदर इंडिया का जिक्र होता है तो आंखो के सामने सबसे पहले नरगिस दत्त का चेहरा आ जाता है। 'मदर इंडिया' में नरगिस दत्त के उस किरदार को भला कौन भूल सकता है जिसने अपने ही बेटे पर गोली चला दी थी। इस फिल्म में नरगिस दत्त के बेटे की भूमिका के रूप में सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार नजर आए थे। वैसे तो ये फिल्म एक मां के जीवन की कहानी को बयां करती है, लेकिन इस फिल्म में भी हालातों का शिकार होकर सुनील दत्त डाकू बनने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paan singh tomar to Sholay these are the film which is based on bandit life
गंगा जमुना - फोटो : Social Media Post

गंगा जमुना

नितिन बोस के निर्देशन में बनी फिल्म गंगा जमुना को भला कौन भूल सकता है। 1961 में आई इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंती माला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अपने हालात के सामने सीधे-साधे दिलीप कुमार का स्वभाव धीरे-धीरे बदल जाता है और वो डाकुओं के गुट में शामिल हो जाते हैं। एक बार उस दलदल में फंसने के बाद उनका वहां से बाहर आना नामुमकिन हो जाता है और आखिरकार भागते हुए एक दिन उनका अंत हो जाता है।

विज्ञापन
Paan singh tomar to Sholay these are the film which is based on bandit life
मुझे जीने दो - फोटो : Social Media

मुझे जीने दो

'मुझे जीने दो' में सुनील दत्त, वहीदा रहमान, निरूपा रॉय और मुमताज जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। मणि भट्टाचार्य के निर्देशन में बनी ये फिल्म उस दौर में बनी थी जब चंबल घाटी में डकैत की समस्या सबसे अधिक थी। 1963 में आई फिल्म 'मुझे जीने दो' आज भी सिल्वर स्क्रीन पर डकैतों के सबसे सटीक वर्णन में से एक माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed