वेब सीरीज पाताल लोक को अभी रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। वेब सीरीज की कहानी और किरदारों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब ये वेब सीरीज विवादों में फंसती नजर आ रही है। लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजा है।
'पाताल लोक' में जातिसूचक शब्द को लेकर मचा बवाल, अनुष्का शर्मा को भेजा लीगल नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 मई को भेजे गए इस नोटिस में वीरेन सिंह गुरुंग ने आरोप लगाया है कि वेब सीरीज में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जिससे पूरे नेपाली समुदाय का अपमान हुआ है। वीरेन ने कहा है कि सीजन एक के एपिसोड दो में 3 मिनट और 41 सेकेंड पर पूछताछ के दौरान शो में महिला पुलिस नेपाली किरदार पर जातिवादी गाली का इस्तेमाल करती है।
वीरेन के मुताबिक उन्हें नेपाली शब्द के इस्तेमाल से कोई दिक्कत नहीं है पर इसके बाद का जो शब्द कहा गया है उस पर उन्हें आपत्ति है। नेपाली 22 अनुसूचित भाषा में से एक है और भारत में डेढ़ करोड़ लोग हैं, जो नेपाली को आम भाषा में बोलते हैं। गोरखा समुदाय सबसे बड़ा नेपाली भाषी समुदाय है और यह समुदाय का सीधा अपमान है।
वीरेन ने एक ऑनलाइन पिटीशन भी शुरू की है। इसमें उन्होंने कहा कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर नस्लवादी हमले को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इसलिए, हम इस मामले में सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय के हस्तक्षेप का अनुरोध करेंगे। इसके साथ ही वीरेन ने अमेजन और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा से माफी मांगने को भी कहा है।
Appeal to all the General Public!
Please sign our petition and share:https://t.co/ErtxCr1r8v#NEStereotyped#StopRacism#Patallol pic.twitter.com/kR9YKwQ1al
बता दें कि पाताल लोक में जयदीप अहलावत, नीरज काबी, अभिषेक बनर्जी, स्वस्तिका मुखर्जी, निहारिका, जगजीत, गुल पनाग जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस वेब सीरीज को सुदीप शर्मा ने लिखा है।
बॉलीवुड से नहीं हैं इन अभिनेत्रियों के पति, लिस्ट में जूही चावला से सोनम कपूर तक शामिल