फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarita Joshi: पद्म श्री विजेता हैं अभिनेत्री सरिता जोशी, टीवी से लेकर बॉलीवुड में भी छोड़ी अमिट छाप

Mon, 17 Oct 2022 10:28 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
Padma Shri winner Sarita Joshi birthday know about the life and career of Baa Bahu Aur Baby fame TV actress
सरिता जोशी - फोटो : social media

'बा बहू और बेबी' सीरियल में बा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री सरिता जोशी 17 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह टीवी की दुनिया की चर्चित हस्ती तो है हीं, इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से अमिट छाप छोड़ चुकी हैं। 1980 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सरिता जोशी 80 वर्ष की उम्र में भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। तो चलिए जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं दिग्गज अदाकारा की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Padma Shri winner Sarita Joshi birthday know about the life and career of Baa Bahu Aur Baby fame TV actress
सरिता जोशी - फोटो : social media

थिएटर आर्टिस्ट भी हैं सरिता जोशी
सरिता जोशी छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक नाम कमा चुकी हैं। इसके अलावा वह एक थिएटर आर्टिस्ट भी रही हैं। सरिता जोशी ने 1980 में सीरियल तितलियां से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'एक महल हो सपनों का', 'बा बहू और  बेबी', ' हसरतीन','अनुपमा-नमस्ते अमेरिका', जैसे कई सीरियल्स में अहम किरदार अदा कर चुकी हैं।

Padma Shri winner Sarita Joshi birthday know about the life and career of Baa Bahu Aur Baby fame TV actress
सरिता जोशी - फोटो : social media

बॉलीवुड में भी बना चुकी हैं पहचान
सरिता जोशी ने मराठी से लेकर मुख्य रूप से गुजराती और मराठी थिएटर में काम किया है। यहां तक कि 1988 में गुजराती में अभिनय के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बात करें बॉलीवुड की तो वह 'डरना जरूरी है' , 'सिंघम रिटर्न्स', 'सिम्बा', 'नज़र', जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Padma Shri winner Sarita Joshi birthday know about the life and career of Baa Bahu Aur Baby fame TV actress
सरिता जोशी - फोटो : social media

पद्म श्री विजेता हैं सरिता जोशी
अभिनेत्री सरिता जोशी को उनके शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2020 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा सरिता जोशी को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया था।

विज्ञापन
Padma Shri winner Sarita Joshi birthday know about the life and career of Baa Bahu Aur Baby fame TV actress
सरिता जोशी अपनी बेटियों के साथ - फोटो : social media

दोनों बेटियां भी हैं अभिनेत्री
सरिता जोशी की दोनों ही बेटियां केतकी और पूर्बी भी उनकी तरह ही अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। अभिनेत्री केतकी दवे ने टीवी के अलावा 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया', 'मनी है तो हनी है', 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं पूर्बी जोशी भी कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed