{"_id":"5a89873b4f1c1b91268baf8d","slug":"padmaavat-actor-jim-sarbh-will-play-the-salman-khan-role-in-sanjay-dutt-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के इस एक्टर ने निभाया सलमान खान का किरदार, संजय दत्त से निभाएंगे दोस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' के इस एक्टर ने निभाया सलमान खान का किरदार, संजय दत्त से निभाएंगे दोस्ती
Mon, 19 Feb 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Jim Sarbh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पद्मावत' में मलिक काफूर का किरदार निभाने वाले एक्टर जिम सरभ अब बड़े पर्दे पर ऐसा रोल निभाएंगे जिसे निभाने के लिए हर कोई बेचैन रहता है। खबरों की मानें वह संजय दत्त की बायोपिक में बॉलीवुड के 'टाइगर' का रोल निभा रहे हैं।
2 of 4
jim sarbh
ऐसा कहा जा रहा है इस किरदार को निभाने के लिए जिम का नाम सबसे आगे था। हालांकि इस खबर की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, संजय दत्त और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त हैं। यहां तक की 90 के दशक में इन दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस थी और दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम भी किया। इन दोनों की दोस्ती में दरार की खबरें भी आई थी। ऐसा कहा जा रहा था संजय के जेल से रिहा होने पर सलमान उनसे मिलने नहीं पहुंचे थे।
3 of 4
Jim Sarbh
मिली जानकारी के मुताबिक इस बायोपिक में संजय और सलमान की दोस्ती भी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इसके अलावा सोनम कपूर, दिया मिर्जा, मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
jim sarbh
इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बायोपिक का नाम 'संजू' या फिर 'दत्त' हो सकता है। यह फिल्म इसी साल 29 जून को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।