फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' पर स्वरा भास्कर क्यों कहने को हुईं मजबूर, 'क्या आप चाहते हैं कि मैं खुद का रेप करवा लूं'

Wed, 31 Jan 2018 02:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
padmaavat controversy angry Swara Bhaskar said to Vivek Agnihotri I go get myself raped
स्वरा भास्कर

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' काफी बवाल के बाद रिलीज हुई। फिल्म अच्छी कमाई कर रही थी तभी स्वरा भास्कर ने फिल्म देखी और भंसाली के नाम एक ओपन लेटर लिखा। स्वरा की मानें तो कुछ बाहरी लोगों के जोर के कारण भंसाली ने अपने फिल्म को 'पद्मावती' से 'पद्मावत' कर दिया।

padmaavat controversy angry Swara Bhaskar said to Vivek Agnihotri I go get myself raped
विवेक अग्निहोत्री

स्वरा ने लिखा, 'लोगों के डर से दीपिका पादुकोण की कमर ढक दी और फिल्म के 70 शॉट भी काट दिए। इतना सब कुछ करने के बाद आखिरकार फिल्म रिलीज हो सकी और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं।' इसके अलावा स्वरा ने भंसाली से सवाल पूछा कि क्या कोई स्‍त्री पुरुष के बिना अधूरी है। 
 



 

padmaavat controversy angry Swara Bhaskar said to Vivek Agnihotri I go get myself raped
पद्मावत

'क्या औरतों के वजाइना पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या वजाइना के आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। या फिर पुरुष को सिर्फ महिला का शरीर चाहिए और अगर महिला वह नहीं देना चाहती तो उसे मृत्यु को गले लगाना होगा। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat controversy angry Swara Bhaskar said to Vivek Agnihotri I go get myself raped
पद्मावती

स्वरा के इस लेटर पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री रिएक्‍शन देते हुए लिखा, 'मैंने बस्तर में रह चुकी कई पूर्व नक्सल महिलाओं का इंटरव्यू किया है। हर किसी की अपनी दर्द भरी दांस्ता है। उन्होंने कई तरह की प्रताड़ना झेली हैं। अगर वो शादी करती हैं तो उन्हें बच्चे पैदा करने की इजाजत नहीं है। मुझे लगता है कि खोखला फेमिनिजम फैलाने वाली स्वरा भास्कर को ऐसे इलाकों में जाकर उन महिलाओं से जरूर मिलना चाहिए।'

विज्ञापन
padmaavat controversy angry Swara Bhaskar said to Vivek Agnihotri I go get myself raped
पद्मावत

अब स्वरा ने उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'मैं माफी चाहती हूं अगर आप मुझे यह सलाह दे रहे हैं कि मैं खुद जाकर अपना रेप करवा लूं। क्या सच में आपने ये ट्वीट लिखा है? मुझे इस बात की बहुत हैरानी है।' स्वरा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। एक बार‌ फिर उन्होंने खुलेआम अपनी बात रखकर बॉलीवुड को हिला दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed