{"_id":"5a671c6c4f1c1b8b268b603e","slug":"padman-producer-twinkle-khanna-justify-her-statement-that-sanitary-pads-are-taxed-but-not-viagra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वियाग्रा' और 'सेनेटरी पैड्स' पर बयान ट्रोल होते ही टि्वंकल खन्ना ने VIDEO से दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वियाग्रा' और 'सेनेटरी पैड्स' पर बयान ट्रोल होते ही टि्वंकल खन्ना ने VIDEO से दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मिसेज फनीबोन्स' नाम से मशहूर ट्विंकल खन्ना को हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बयान देना भारी पड़ गया। ट्विंकल खन्ना फिल्म 'पैडमैन' की प्रोड्यूसर हैं। अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए ट्विंकल कई जगह घूम रही हैं। हाल ही में फिल्म को ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में दिखाया गया। जिसके बाद ‘पैडमैन’ ऑक्सफर्ड में दिखाई जाने वाली भारत की पहली फिल्म बन गई। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ट्विंकल भी वहां मौजूद थीं।
ट्विंकल खन्ना
लंदन में मौजूद ट्विंकल खन्ना ने यहां बीबीसी न्यूज़ को एक इंटरव्यू भी दिया। अपने इस इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने सेनेटरी पैड्स के टैक्स फ्री ना होने पर अपने कई विचार रखें। ट्विंकल ने कहा,'वियाग्रा टैक्स फ्री है लेकिन पैड्स पर टैक्स लिया जाता है'। ट्विंकल ने कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादातर पॉलिसिमेकर्स 65 साल से अधिक वाले हैं और वो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से पीड़ित हैं।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। जिसके बाद ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी सफाई दी है। ट्विंकल ने ट्वीट करते हुए बीबीसी को दिये अपने उस इंटरव्यू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
And on @BBCNews ...:) #PadManTalks @VictoriaLIVE pic.twitter.com/uhc5KkgnwI
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) January 22, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो को पोस्ट करते हुए ट्विंकल ने लिखा कि जिन लोगों ने मेरे बयान को सही से नहीं समझा उनके लिए ये वीडियो पोस्ट कर रही हूं। इस वीडियो में ट्विंकल कह रही हैं कि भारत में सेनेटरी पैड्स पर 12% टैक्स लिया जाता है जबकि झाड़ू टैक्स फ्री है। ट्विंकल अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहती हैं कि वहां पर भी ऐसा ही है, वहां वियाग्रा तो टैक्स फ्री है लेकिन पैड्स पर टैक्स लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वहां के कई राज्यों के नीतिनिर्माता 65 साल से ऊपर के हैं और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से पीड़ित हैं।
Folks who haven’t bothered to read my subsequent tweets making it clear what I am talking about - here is a clip from the @BBCNews interview about tax-free viagra, brooms and sanitary pads #PadManTalks pic.twitter.com/Vq1rMWM9eM
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) January 23, 2018