फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर के निधन से शोक में हैं उनके दोस्त, अभिनेता के बारे में बताईं ये खास बातें

Fri, 01 May 2020 04:35 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 01 May 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Padmini Kolhapure Rakesh Roshan and Ramesh Sippy talked about Rishi kapoor Death
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

अपने दोस्तों के बीच चिंटू या चिंटू जी के नाम से मशहूर हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने गत बृहस्पतिवार को दुनिया तो छोड़ ही दी, साथ ही वह छोड़ गए अपने दोस्तों को गहरे शोक में। हिंदी फिल्मों में उनके साथ काम कर चुके कलाकारों और उनके करीबियों के साथ उनके अलग-अलग किस्से और यादें हैं। महादुख की इस घड़ी में उनके दोस्तों ने अपने दुख को और ऋषि के प्रति अपने प्यार को कुछ इस तरह व्यक्त किया।

Padmini Kolhapure Rakesh Roshan and Ramesh Sippy talked about Rishi kapoor Death
Rishi Kapoor and Padmini Kolhapure - फोटो : amar ujala mumbai

ऋषि के साथ फिल्म 'प्रेम रोग' और 'जमाने को दिखाना है' में काम कर चुकी वरिष्ठ अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने बताया कि वह ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बहुत बड़ी फैन थीं। उन्होंने बताया, 'हम फिल्म के लिए एक गीत 'होगा तुमसे प्यारा कौन' की शूटिंग कर रहे थे। इसकी शूटिंग एक रेलगाड़ी पर हो रही थी और उसे पूरी तरह से वास्तविक रूप देने की कोशिश की जा रही थी। वह गर्मी का वक्त था फिर भी हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे थे। अचानक से मेरे स्कार्फ ने आग पकड़ ली। आग को देखते ही ऋषि कपूर मेरी तरफ दौड़े और उन्होंने मुझे आग से अलग किया। मैं उन्हें हमेशा याद करूंगी।'

Padmini Kolhapure Rakesh Roshan and Ramesh Sippy talked about Rishi kapoor Death
ऋषि कपूर और राकेश रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने ऋषि कपूर के साथ 'खेल खेल में', 'झूठा कहीं का', 'आप के दीवाने' जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है। उनकी दोस्ती लगभग 45 साल तक चली। राकेश रोशन बताते हैं, 'हम दोनों का स्वभाव लगभग एक जैसा ही था। ऋषि कभी भी अपने किसी भी किरदार की तैयारी नहीं करते थे। जब भी कैमरा चालू होता था, वह तुरंत ऐसे ही चले आते थे। एक दिन जब मैंने उनसे पूछा कि तुम अपने किरदारों की तैयारी कैसे करते हो? तो उन्होंने हंसकर जवाब दिया कि ऐसे ही यार! मैं कैमरे के सामने बस मस्ती करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Padmini Kolhapure Rakesh Roshan and Ramesh Sippy talked about Rishi kapoor Death
राकेश ऋषि नीतू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राकेश ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'मैं अपने निर्देशन की शुरूआत उनके बिना सोच भी नहीं सकता था इसलिए मैंने अपनी पहली फिल्म 'खुदगर्ज' में उनसे कैमियो करने की विनती की थी। जैसे ही मैंने इस अनहोनी की खबर सुनी तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। मैंने रणबीर को फोन किया और उससे पूछा। जैसे ही उसने मुझे बताया तो मैं फोन पर रोने लग गया। मुझे रणबीर को सांत्वना देने की जरूरत थी लेकिन रणबीर मुझे खुद सांत्वना दे रहा था। उसको यह ताकत अपने पिता से ही मिली है।'

विज्ञापन
Padmini Kolhapure Rakesh Roshan and Ramesh Sippy talked about Rishi kapoor Death
ramesh sippy

हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक रमेश सिप्पी ने भी ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म 'सागर' में काम किया है। हालांकि उनके परिवार का कपूर खानदान से गहरा रिश्ता है। रमेश की बेटी शीना ने शशि कपूर के बेटे कुणाल से शादी की है। ऋषि कपूर के साथ किए काम का अनुभव साझा करते हुए रमेश कहते हैं, 'ऋषि को निर्देशित करने की जरूरत नहीं थी। वह एक शानदार अभिनेता थे। एक बार कोई भी सीन उन्हें समझा दिया जाए तो वह पूरी तरह समझ जाते थे। बस वह सेट पर आते थे और अभिनय करना शुरू कर देते थे। मुझे कभी कहने की जरूरत ही नहीं पड़ी कि आपको यह करना है और यह नहीं करना है। भले ही उन्होंने यह दुनिया छोड़ दी है लेकिन उनकी फिल्मों की वजह से वह हमेशा हमारे साथ रहेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed