{"_id":"585f58e84f1c1b2941eeadf5","slug":"painter-death-at-bhansali-film-padmavati-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत
Sun, 25 Dec 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। भंसाली ने एक विशालकाय सेट में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन सेट से एक बुरी खबर भी आ रही है। जो भंसाली प्रोडक्शन को मुश्किल में डाल देगी।
फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत
2 of 5
खबर है कि शूटिंग के दौरान एक 34 साल के पेंटर के साथ हादसा हो गया और वो बुरी तरह जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह 5 फीटी की ऊंचाई से नीचे गिर गया था।
फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत
3 of 5
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटर का नाम मुकेश दकिया था। वह अपने परिवार के साथ आरे मिल्क कॉलोनी में मोराछा पाड़ा में रहता था। बताया जा रहा है कि शूटिंग चल रही थी और सभी का ध्यान उसी तरफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत
4 of 5
तभी मुकेश गिर गया। उसके चीखने की आवाज सुन सब उसके पास पहुंचे। उसके सिर पर गहरी चोट थी। वह ऊंचाई पर चढ़ काम कर रहा था। लंच होते ही वो मचान से नीचे उतरने लगा। उसी दौरान उसका पैर फिसला और गिर पड़ा।
विज्ञापन
फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर हुआ भयानक हादसा, एक शख्स की मौत
5 of 5
इस हादसे के बारे में पुलिस ने बताया, 'मुकेश को कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।' फिल्म के आर्ट डायरेक्टर्स अमित रे और सुब्रता चक्रबर्ती ने कहा, 'पद्मावती के सेट पर हाई स्टैंडर्ड सेफ्टी मेजर्स किए गए हैं। सारे वर्कर्स बेल्ट और हेलमेट पहने होते हैं, इसके बावजूद दुर्घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।