पाकिस्तानी मीडिया एक बार फिर से अपनी करतूतों की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। इस बार भारत का ये पड़ोसी मुल्क बॉलीवुड अभिनेता अमिर खान की वजह से ट्रोल हो रहा है। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान को हत्यारे के रूप में दिखाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
पाकिस्तानी मीडिया ने अभिनेता आमिर खान को बताया हत्यारा, सोशल मीडिया पर जमकर हुआ ट्रोल
दरअसल हाल ही में पाकिस्तानी की एक कोर्ट ने 17 साल बाद राजनीतिक पार्टी मुहाजिर कौमी आंदोलन-हक्की (MQM) के एक आमिर खान नाम के नेता को डबल मर्डर केस में बरी किया है, लेकिन इस खबर को ब्रेकिंग के दौरान चलाने पर पाकिस्तान के एक ऊर्दू चैनल ने बहुत बड़ी गलती कर दी और नेता की तस्वरी की जगह चैनल ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तस्वीर को लगा दिया।
हालांकि कुछ समय बाद चैनल ने अपनी गलती को सुधार लिया, लेकिन आमिर खान के लगी तस्वीर की ब्रेकिंग को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान का ऊर्दू चैनल सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल को रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने चैनल की ओर से खबर पर लगाई आमिर तस्वीर को अपने अकाउंट पर साझा किया और पाकिस्तान को ट्रोल कर रहे हैं।
Headline: After 17 years MQM leader Amir Khan exonerated in a murder case.
Didn't know Indian actor Amir Khan was in Pakistan for the last 17 years.. pic.twitter.com/YcUmg6LKfk
वहीं बात करें आमिर खान की तो वह जल्दी ही अपनी बहुचर्चित फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में नजर आने वाले हैं। 'लाल सिंह चड्डा' हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप पर का रीमेक है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग को कोरोना वायरस की वजह से बंद कर रखा है। उनकी ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। ऐसे में इस फिल्म की शूटिंग बाकी है, इसके बाद उसकी एडिटिंग भी होनी है और आमिर खान प्रमोशन में भी बहुत वक्त लेते हैं। ये सब चीजें क्रिसमस तक पूरी होना आमिर खान की फिल्म के लिए बहुत मुश्किल है।
आमिर के करीबी सूत्रों ने बताया, 'आमिर अपनी फिल्म के प्रमोशन को पूरा वक्त देते हैं, जिसमें वे अपनी फिल्म के कई ट्रेलर भी रिलीज करते हैं। उस समय हम चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे थे, तब कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन शुरू हुआ। उस समय अभिनेत्री करीना कपूर के साथ फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया था। इस फिल्म के बचे हुए हिस्से की शूटिंग लगभग दो महीने तक चलने वाली है। अगर वे अपनी फिल्म को नए नियमों और कानूनों के हिसाब से शूटिंग नहीं करेंगे और कार्यस्थल पर उन नियमों का पालन नहीं करेंगे जो सरकार ने लागू किए हैं, तो यह फिल्म अपने समय पर पूरी हो ही नहीं सकती।