जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। इस तिलमिलाहट का एक और नजारा तब दिखा जब पाकिस्तान की एक महिला ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से इवेंट के दौरान कई सारे सवाए पूछे थे। खास बात है कि प्रियंका ने इन सभी सवालों का बड़े ही सहज तरह से जवाब दिया था। प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद अब पाकिस्तान ने यूनीसेफ को एक खत लिखा है।
प्रियंका चोपड़ा के जवाब से बौखलाया पाकिस्तान, अभिनेत्री के खिलाफ उठाया ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी (Shireen Mazari) ने एक खत यूनीसेफ (UNISEF) को लिखा है। इस खत में शिरीन ने लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा ने सार्वजनिक तौर से भारत सरकार की कश्मीर नीतियों का समर्थन किया है। इसके साथ ही परमाणु हमले की धमकी का समर्थन किया है। यह सब पूरी तरह से शांति और सद्भावना के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रियंका को शांत और सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
Sent letter to UNICEF chief regarding UN Goodwill Ambassador for Peace Ms Chopra pic.twitter.com/PQ3vwYjTVz
बता दें कि कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट में गई थीं। इस इवेंट में जाने से पहले प्रियंका ने एक ट्वीट किया था। प्रियंका ने लिखा था- 'जय हिंद (हिंदुस्तान अमर रहे।), भारतीय सेना।' इसी पर ट्वीट पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से सवाल पूछा कि 'आप शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना एंबेसडर हैं और आप पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित कर रही हैं। एक पाकिस्तानी के रूप में, लाखों लोगों ने, मेरे जैसे लोगों ने आपका समर्थन किया है।'
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तानी एक्टर बोला- प्रियंका-दीपिका को देख उल्टी आती है, यूजर बोला- कम से कम हम भिखारी तो नहीं
महिला बोल रही होती हैं कि तभी उनका माइक थोड़ी देर के लिए बंद हो जाता है तब प्रियंका उनसे कहती हैं कि 'हां आप कहिए मैं आपको सुन रही हूं।' महिला के सवाल पर प्रियंका बिल्कुल शांत अंदाज में कहती हैं कि 'पाकिस्तान में मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका मैं समर्थन करती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे खेद है कि अगर मैं उन लोगों की भावनाओं को आहत करती हूं जो मुझे प्यार करते हैं।'
यह भी पढ़ें:- प्रियंका के खिलाफ पाकिस्तानी अभिनेत्री खुला खत लिखते हो गईं ट्रोल, यूजर्स ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
प्रियंका ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि हम सभी के लिए एक बीच का रास्ता भी है। जिस पर हम सभी को चलना होगा। ठीक वैसे ही जैसे आप भी करते हैं। जिस तरह से आप अभी मेरे पास आए थे। आप इस तरह चिल्लाओ मत। हम सभी प्यार के लिए यहां हैं।' प्रियंका के इस जवाब के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। यहां तक कि पाकिस्तानी अभिनेत्री अरमीना खान ने भी कुछ दिन पहले यूनीसेफ को एक खत लिखकर प्रियंका को पद से हटाने की मांग की थी।