फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना होते ही पाकिस्तानी टीवी एंकर को बददुआएं देने लोग, बोले- सरकार ने पैसे दिए होंगे

Tue, 30 Jun 2020 01:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 30 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
pakistan tv host nida yasir cries after got hate messages for being corona positive
निदा यासिर - फोटो : Social Media

भारत की तरह पाकिस्तान भी इन दिनों कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। पड़ोसी मुल्क में कई बड़ी हस्तियां इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। इनमें से कुछ ने इस जंग को जीत भी लिया है। पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री और एंकर निदा यासिर ने हाल ही में अपनी कोरोना यात्रा के बारे में बताया था। इस दौरान वो फफक कर रोने लगीं।

pakistan tv host nida yasir cries after got hate messages for being corona positive
निदा यासिर - फोटो : Social Media

निदा यासिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो कहती हैं कि एक तरफ जहां कई लोगों ने मेरे लिए दुआएं की तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने बददुआएं भी भेजी। उन लोगों ने कहा कि मेरे साथ ऐसा ही होना चाहिए था।

pakistan tv host nida yasir cries after got hate messages for being corona positive
निदा यासिर - फोटो : Social Media

निदा अपने वीडियो में कहती हैं, 'लोगों ने मेरे लिए बहुत सारी दुआएं भेजीं। मेरा इंस्टा, मेरा मैसेजर इनसे भर गया था। हां बददुआएं भी भेजी बहुत सारे लोगों ने। बहुत सारे लोगों ने बड़ा दिल भी दुखाया। किसी ने कहा इनको सरकार ने पैसे दिए होंगे। फिर कुछ ने कहा कि ड्रामा होगा। किसी ने कहा कि काम करने आती थी इसलिए कोरोना हुआ और ये अच्छा हुआ। मैं इन बातों से बहुत दुखी हुई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistan tv host nida yasir cries after got hate messages for being corona positive
निदा यासिर - फोटो : Social Media

निदा ने आगे कहा, 'मुझे बहुत खुशी है। मुझे ये पता चल गया कि मेरे इतने चाहने वाले हैं। इंडस्ट्री के कई लोगों ने मुझे फोन किया। जिससे कभी सलाम दुआ भी नहीं थी उन लोगों ने भी हालचाल पूछा। लोगों की दुआओं की वजह से मैं आज यहां हूं।'

View this post on Instagram

Koi bhi ho kiya wo bad dua deserve karta hy? Insaniyat kahan hy? #NidaYasir

A post shared by Instant Lollywood (@instant_lollywood) on

विज्ञापन
pakistan tv host nida yasir cries after got hate messages for being corona positive
निदा यासिर - फोटो : Social Media

बता दें कि निदा यासिर पाकिस्तान में एक मशहूर शो गुड मॉर्निग पाकिस्तान की एंकर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्माता और मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया है। अब तक निदा तीन फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं।

असल जिंदगी में शादी से पहले ही मां का रोल निभा चुकी हैं ये सात अभिनेत्रियां, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed