बॉलीवुड के बहुत से ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने खास किरदार से पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। ऐसे किरदार बहुत बार कलाकारों को उनकी अलग पहचान दिलाने का भी काम करते हैं। वहीं बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने फिल्मों में मां का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस किरदार से उन्हें अलग पहचान भी मिली है। कुछ अभिनेत्रियों ने तो अपनी शादी से पहले ही फिल्मों में मां का किरदार निभाया जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऐसे में आज हम आपको बॉलावुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी से पहले फिल्मों में मां का किरदार निभाया है।
असल जिंदगी में शादी से पहले ही मां का रोल निभा चुकी हैं ये सात अभिनेत्रियां, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
जी हां, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से पहले दो फिल्मों में मां का किरदार निभाया था। उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म मैरी कॉम और साल 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी में एक मां का किरदार किया था। दर्शकों ने प्रियंका चोपड़ा के इस किरदार को खूब पसंद भी किया था।
अमीषा पटेल
यह इन दिनों फिलहाल फिल्मों से दूर चल रही हैं, लेकिन इन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म में मां का किरदार निभाकर खूब सुर्खियों में रही थीं। हम बात कर रहे हैं अमीषा पटेल की फिल्म गदर की। इस फिल्म में उन्होंने उत्कर्ष शर्मा की मां का किरदार निभाया था। फिल्म गदर में उत्कर्ष शर्मा के किरदार का नाम जीते था। इस फिल्म में सनी देओल और अमरीश पुरी जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म गदर साल 2001 में आई थी।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस भी फिल्म में मां का रोल कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म ब्रदर्स में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल किया था। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और अक्षय कुमार की बेटी होती हैं। फिल्म ब्रदर्स में इन दोनों कलाकारों के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में थे।
यामी गौतम
इन्होंने भी अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन यामी गौतम ने फिल्म बदलापुर में वरुण धवन की पत्नी का किरदार निभाया था। जिसका एक बेटा भी होता है। फिल्म बदलापुर साल 2015 में आई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में थे।