महज 4 साल की उम्र में आदित्य नारायण ने पहली बार गाना गाया था। इसके बाद छोटे से आदित्य ने धीरे धीरे फिल्मों में कैमियो करना शुरू कर दिया। आदित्य मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कई हिंदी फिल्मों के सुपरहिट गाने गाए हैं। आदित्य नारायण का आज जन्मदिन है।
आदित्य-सारा का जन्मदिन और पाक एक्टर्स ने उगला जहर सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के मशहूर शो 'बिदाई' और 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट एक्ट्रेस सारा खान अक्सर विवादों में रहती हैं। सारा का जन्म 6 अगस्त को भोपाल में हुआ था। सारा ने साल 2007 में मिस भोपाल का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की। सारा अपने पहले सीरियल 'बिदाई' से घर-घर में मशहूर हो गई थीं। उनके किरदार साधना को लोगों ने बहुत पसंद किया। आज सारा का जन्मदिन है।
पढ़ें: 'बिग बॉस' में खुलेआम शादी रचा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, पहले ही सीरियल से घर-घर में हुई थीं पॉपुलर
नेहा धूपिया ने 18 नवंबर 2018 को बेटी मेहर को जन्म दिया था। इन दिनों नेहा सिर्फ अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। वो सोशल मीडिया पर बेटी के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने ब्रेस्टफीडिंग का एक वीडियो शेयर किया। साथ ही अपना अनुभव भी बताया। नेहा एक कैंपेन चला रही हैं जिसमें वो महिलाओं के लिए बच्चों को कहीं भी फीडिंग कराने की डिमांड रख रही हैं। इस कड़ी में अब सोहा अली खान ने भी ब्रेस्टफीडिंग का अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पढ़ें: नेहा के बाद सोहा अली ने शेयर किया ब्रेस्टफीडिंग का अनुभव, बोलीं- एयरप्लेन में करना पड़ा...
#MeToo कैंपेन के तहत तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले ने खूब तूल पकड़ा। तनुश्री के बाद कई और महिलाएं भी इस कैंपन के तहत आगे आईं और उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। हाल में तनुश्री एक बार फिर सामने आई हैं और इस बार उन्होंने देश में हो रहीं बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई है।
पढ़ें: उन्नाव रेप केस पर आया तनुश्री दत्ता का बयान, बोलीं- भारत बलात्कार की महामारी से पीड़ित...
पढ़ें: अनुच्छेद 370 के हटने पर पाकिस्तानी एक्टर्स का हुआ ऐसा हाल, एक-एक ट्वीट में झलक रहा है दर्द