बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस उनके एक ट्वीट को लेकर उनपर निशाना साधने की कोशिश की थी। हालांकि प्रियंका ने अपने जवाब से उस एक्ट्रेस का मुंह बंद कर दिया था। ऐसे में अब उस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ट्वीट किया है।
प्रियंका पर निशाना साधने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, लिखा- भारत-पाकिस्तान खतरे में हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल लॉस एंजेलिस में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान एक्ट्रेस आयशा मलिका प्रियंका चोपड़ा पर चिल्ला पड़ी थीं। ऐसे में अब आयशा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किए हैं। आयशा ने लिखा- ‘प्रियंका चोपड़ा पर चिल्लाने वाली वह लड़की मैं ही हूं। उनके मुंह से यह सुनना बहुत मुश्किल रहा कि हम पड़ोसी हैं और हमें एक-दूसरे को प्यार करना चाहिए। आपको यह सलाह आपके प्रधानमंत्री को देनी चाहिए। भारत और पाकिस्तान दोनों खतरे में हैं। उन्होंने न्यूक्लियर युद्ध के पक्ष में ट्वीट किया है।'
Hi, I’m the girl that “yelled” at Priyanka Chopra.
It was hard listening to her say, “we should be neighbors and love each other” — swing that advice over to your PM.
Both India and Pakistan were in danger. And instead she tweeted out in favor for nuclear war.
इसके अलावा एक दूसरे ट्वीट में आयाशा ने लिखा- ‘यह मुझे उस दौर में ले गया जब मैं ब्लैकआउट के कारण अपने परिवार से बात नहीं कर पाई थी, मैं डरी और घबराई हुई थी। उन्होंने इस पूरे नरेटिव को घुमा दिया और मुझे बुरे तौर पर पेश किया। यूनाइटेड नेशन के एंबेस्डर को यह शोभा नहीं देता।’
It took me back to when I couldn’t reach my family because of the blackouts and how scared/helpless I was.
She gaslit me and turned the narrative around on me being the “bad guy” — as a UN ambassador this was so irresponsible.
बता दें कि प्रियंका ने कुछ समय पहले ट्वीट किया था- 'जय हिंद (हिंदुस्तान अमर रहे।), भारतीय सेना।' इसी पर ट्वीट पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से सवाल पूछा कि 'आप शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना अंबेसडर हैं और आप पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित कर रही हैं। एक पाकिस्तानी के रूप में, लाखों लोगों ने, मेरे जैसे लोगों ने आपका समर्थन किया है।' महिला बोल रही होती हैं कि तभी उनका माइक थोड़ी देर के लिए बंद हो जाता है तब प्रियंका उनसे कहती हैं कि 'हां आप कहिए मैं आपको सुन रही हूं।'
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के सवाल पर प्रियंका बिल्कुल शांत अंदाज में कहती हैं कि 'पाकिस्तान में मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका मैं समर्थन करती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे खेद है कि अगर मैं उन लोगों की भावनाओं को आहत करती हूं जो मुझे प्यार करते हैं।'
ये भी पढ़ें: भारत VS पाकिस्तान: दोनों देशों की 8 हीरीइनें एक से बढ़कर एक, बताएं ज्यादा सुंदर कौन?