फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘कालीन भैया’ की फैन हैं पाकिस्तान की ये अभिनेत्री, इंस्टाग्राम पर लिखी दिल की बात तो पंकज त्रिपाठी ने भी दिया जवाब

Wed, 18 Nov 2020 08:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 18 Nov 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
Pakistani actress Iqra Aziz reaction after Pankaj Tripathi responds to her
पंकज त्रिपाठी, इकरा अजीज - फोटो : instagram/iiqraaziz

अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में छाए हुए हैं। उनके अभिनय के प्रशंसक केवल भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हैं। जी हां, पाकिस्तान की एक मशहूर अभिनेत्री ने पंकज त्रिपाठी की तारीफ की तो अभिनेता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Pakistani actress Iqra Aziz reaction after Pankaj Tripathi responds to her
इकरा अजीज - फोटो : instagram/iiqraaziz

पाकिस्तान की टेलीविजन अभिनेत्री इकरा अजीज ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर ‘कालीन भैया’ फेम पंकज त्रिपाठी की तस्वीर साझा की। इकरा ने यह पोस्ट पांच नवंबर को साझा की थी। उन्होंने लिखा था- ‘हाय कालीन भैया आप मेरे फेवरेट (पसंदीदा) हो।‘ 

Pakistani actress Iqra Aziz reaction after Pankaj Tripathi responds to her
इकरा का पोस्ट - फोटो : instagram/iiqraaziz

इकरा ने शायद ही सोचा होगा कि उनके इस पोस्ट पर पंकज त्रिपाठी जवाब देंगे। पंकज त्रिपाठी ने उनकी इंस्टा स्टोरी पर प्रतिक्रिया देते हुए हाथ जोड़ने वाला इमोटिकॉन पोस्ट किया। जिसके बाद इकरा ने इसका स्क्रीनशॉट इंस्टा स्टोरी पर फिर से साझा किया। इकरा ने स्क्रीनशॉट के साथ लिखा- ‘पंकज जी ने मुझे जवाब दिया। मेरे लिए इस पर यकीन कर पाना मुश्किल है।‘ बता दें कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों और सीरियल का एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है। बॉलीवुड और टीवी के सितारों की लोकप्रियता वहां भी उतनी ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress Iqra Aziz reaction after Pankaj Tripathi responds to her
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि फिल्मों और ओटीटी के लिए आम हो चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बारे में यह जानकर हैरानी हो सकती है कि इतने व्यस्त अभिनेता ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब तक अपने किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं किया। फिलहाल के लिए वह अपने किए काम को पर्याप्त मानते हैं और अपने परिवार के साथ थोड़ा ज्यादा समय व्यतीत करना चाहते हैं। पंकज का कहना है कि वह अब अपने काम की शुरुआत अगले साल से करेंगे।
 

विज्ञापन
Pakistani actress Iqra Aziz reaction after Pankaj Tripathi responds to her
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि पंकज त्रिपाठी इस साल सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों 'अंग्रेजी मीडियम', 'एक्सट्रैक्शन', 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' और 'लूडो' में अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ चुके हैं। पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उनका इस साल के लिए बहुत हो चुका। अगले साल भी वह कृति सेनन की फिल्म 'मिमी', कबीर खान के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म '83' और सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'कागज' में नजर आएंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed