फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sajal Ali: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने श्रीदेवी को किया याद, बॉलीवुड फिल्मों में फिर करना चाहती हैं काम

Sun, 16 Apr 2023 01:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 16 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद किया है। साथ ही वापस से बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। 
 

विज्ञापन
Pakistani actress Sajal Ali remembers Sridevi wants to work in Bollywood films again
सजल अली-श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मॉम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी अदाकारा सजल अली अपने लेटेस्ट बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की है। सजल ने कहा है कि उन्हें आश्चर्य है कि कलाकारों को अलग करने वाली सीमाएं कब मिटेंगी।

Pakistani actress Sajal Ali remembers Sridevi wants to work in Bollywood films again
सजल अली - फोटो : सोशल मीडिया

सजल अली ने कहा है, 'मैं भारत में फिर से काम करना पसंद करूंगी लेकिन मुझे नहीं पता कि कब। देखते हैं कि भविष्य में मेरे लिए क्या रखा है? मैं इस बारे में वर्षों से बात कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि कला और कलाकार के बीच राजनीति आनी चाहिए और मुझे उम्मीद है कि यह दीवार जो इंडिया और पाकिस्तान के बीच में है खत्म हो।'

Pakistani actress Sajal Ali remembers Sridevi wants to work in Bollywood films again
सजल अली - फोटो : सोशल मीडिया

सजल अली भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह जल्द ही भारतीय फिल्म मेकर शेखर कपूर और एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?' में नजर आएंगी। यह फिल्म अरेंज्ड मैरिज के कॉन्सेप्ट के जरिए क्रॉस-कल्चरल कॉन्फ्लिक्ट्स की पड़ताल करेगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक 'सपने के सच होने का क्षण' था।

 

Virat-Anushka: विरुष्का ने कुछ ऐसे सेलिब्रेट की RCB की जीत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress Sajal Ali remembers Sridevi wants to work in Bollywood films again
सजल अली - फोटो : सोशल मीडिया

इसी इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने श्रीदेवी के साथ अपने बंधन और फिल्म 'मॉम' में काम करने के बारे में बात की। सजल ने कहा, 'मैं श्रीदेवी जी के बहुत करीब थी। वह दुर्भाग्य से बहुत जल्द हमें छोड़कर चली गईं। मैंने वास्तव में उनके और मेरे रिश्ते के बारे में कभी बात नहीं की है लेकिन मेरा कहना है कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम कलाकार दोनों देशों के तनाव में फंस जाते हैं। जब मैंने बॉलीवुड में काम किया, तो मुझे बहुत प्यार और सम्मान मिला, जो आज तक मेरे दिल के करीब है।'

Honey Singh: 'छह साल तक नहीं की फोन पर बात...’,मानसिक बीमारी से जूझे हनी सिंह का वर्षों बाद छलका दर्द

विज्ञापन
Pakistani actress Sajal Ali remembers Sridevi wants to work in Bollywood films again
सजल अली - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी को याद करते हुए सजल ने आगे कहा, 'वह मेरी मां की तरह थीं। हमारे बीच सिर्फ काम का रिश्ता नहीं था, यह उससे कुछ अधिक था। जब मैं मॉम की शूटिंग कर रही थी, तब वह भारत आई थीं और मेरी मां से मिली थीं। फिल्म रिलीज होने से पहले मेरी मां हमें छोड़कर चली गईं और फिर कुछ महीनों के बाद श्रीदेवी जी सच में हमें छोड़कर चली गईं। यह बहुत ही भावनात्मक बंधन था। हम घंटों फोन पर बातें किया करते थे, जहां वो बिल्कुल अपनी बेटी की तरह मेरा मार्गदर्शन करती थीं। मैं वास्तव में उन्हें याद करती हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed