बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हर मौके पर अपने पति विराट के साथ दिखाई देती हैं। मौका कोई भी हो उसे सेलिब्रेट करने में यह जोड़ी पीछे नहीं रहती। जब विराट अपनी फॉर्म में नहीं थे और हर तरफ से उनको आलोचना का सामना करना पड़ रहा था, तब भी अनुष्का ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। अभिनेत्री अनुष्का फुल वाइफ गोल्स देती हैं। हाल ही में, विराट कोहली की आईपीएल टीम ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ की जीत के बाद अनुष्का उनके साथ जश्न मनाती दिखीं।
Virat-Anushka: विरुष्का ने कुछ ऐसे सेलिब्रेट की RCB की जीत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जब किंग कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल में जीत दर्ज की। अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ जमकर सेलिब्रेट किया। इस कपल के सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बता दें कि हाल ही में 15 अप्रैल को आईपीएल में खेले गए एक मैच में आरसीबी ने अपनी विरोधी टीम दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया। अनुष्का शर्मा भी मैच देखने के लिए पहुंची हुईं थीं। जिसके बाद मैच जीतने पर इस नजारे को अनुष्का ने अपने मोबाइल में कैद कर किया और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल दिया । जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
इसके बाद अनुष्का ने इस जीत पर पति विराट के साथ पार्टी भी की। जिसमें दोनों एक फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का जहां पानी पीती नजर आ रही हैं। वहीं पति विराट जूस पीकर इस जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान अनुष्का ने जहां काले रंग की टी शर्ट पहनी है वहीं विराट स्काई ब्लू टी शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। अनुष्का के इस फोटो को सोशल मीडिया पर डालते ही यह फोटो वायरल हो गई। अनुष्का ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मैच के बाद सेश-स्पार्कलिंग पानी पीते हुए। हम पार्टी हार्डली करते हैं'। वहीं फैंस इस जोड़ी को जमकर बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'छह साल तक नहीं की फोन पर बात...’,मानसिक बीमारी से जूझे हनी सिंह का वर्षों बाद छलका दर्द