हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता ने कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है। अपने अभिनय से लारा फैंस को दीवाना बना देती थीं। फिल्मों में आने से पहले लारा ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। आज लारा दत्ता अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
Lara Dutta: लारा ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद बॉलीवुड में दिखाई दमदार अदाकारी, इस वजह से फिल्मों से लिया ब्रेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ। लारा पंजाबी हिंदू परिवार में पैदा हुई थीं। लारा की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश में ही हुई। लारा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। सबसे पहले साल 1997 में वह मिस इंटरकॉन्टिनेंटल बनीं। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने मिस यूनिवर्स के खिताब पर अपना कब्जा जमाया और पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई।
Honey Singh: हनी सिंह ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- फिर लोग मेरे गाने न सुनते
मिस यूनिवर्स बनने के बाद लारा दत्ता ने अभिनय की दुनिया में अपना हाथ आजमाया और उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज' से डेब्यू किया। इस फिल्म में लारा के साथ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। पहली ही फिल्म से लारा ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली थी। फिल्म में लारा की अदाकारी को फैंस ने खूब पसंद किया। इसके बाद एक के बाद एक लारा ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में कीं, जिसने उनके करियर में चार चांद लगाए।
John Abraham: पठान की सफलता के बाद जॉन अब्राहम का मूड बदला, कॉमेडी नहीं एक्शन फिल्म की तलाश में अभिनेता
लारा दत्ता को फिल्मफेयर के साथ कई अन्य पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। साल 2010 में लारा ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ सगाई की थी, जिसके बाद 16 फरवरी 2011 को बांद्रा में वह दोनों शादी के बंधन में बंधे। 20 जनवरी 2012 में लारा दत्ता मां बनीं और उन्होंने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम सायरा भूपति है।
Salman Khan: सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए सलमान खान, एक्स गर्लफ्रेंड ने किया कमेंट
कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी की छाप छोड़ने के बाद लारा दत्ता ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह का खुलासा करते हुए एक बार अभिनेत्री ने बताया था कि वह फिल्मों में हीरो की गर्लफ्रेंड और पत्नी बनकर काफी थक गई थीं और शादी के बाद वह जल्द ही मां बन गईं, इसलिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी बेटी और पति के साथ समय बिताने का फैसला किया।
Parineeti Chopra: शादी की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति, यूजर्स बोले- 'होने वाली दुल्हन'