फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charlie Chaplin: त्रासदियां झेलते हुए जीवनभर लोगों को हंसाते रहे चार्ली चैपलिन, दुख में दिया मुस्कुराने का सबब

Sun, 16 Apr 2023 12:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 16 Apr 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Charlie Chaplin birth anniversary know unknown facts about Comic Actor Filmmaker Composer life struggle story
चार्ली चैपलिन - फोटो : amar ujala

चार्ली चैपलिन का नाम सुनते ही सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है, क्योंकि उन्होंने जिंदगी में मुसीबतों और दर्द में भी लोगों को ठहाके लगाने की सीख दी थी। सर चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन को बच्चा बच्चा भी चार्ली चैपलिन के नाम से जानता है। उनकी बातों में, अदाकारी में, लहजे में... यहां तक की उनके हर एक अंदाज में लोगों को हंसाने की कला छिपी हुई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन केवल लोगों की जिंदगी में खुशियां भरने में ही गुजार दी। आज चार्ली चैपलिन का जन्म दिवस है। चलिए इस मौके पर जानते हैं दिवंगत महान कलाकार से जुड़ी कुछ खास बातें...

Charlie Chaplin birth anniversary know unknown facts about Comic Actor Filmmaker Composer life struggle story
चार्ली चैपलिन

चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को लंदन में हुआ था। उन्होंने कॉमिक एक्टर और फिल्ममेकर के तौर पर अपना करियर बनाया और पूरा जीवन बस लोगों को हंसाते रहें। 'जिंदगी करीब से देखने पर त्रासदी नजर आती है, लेकिन दूर से देखेंगे तो वह कॉमेडी जैसी दिखती है... यह लाइनें चार्ली चैपलिन की हैं। वह जिंदगी के दुखों को किस तरह देखते थे, वह उनकी इन लाइनों से समझा जा सकता है। वह बचपन से ही खुद दुखों के पहाड़ तले दबे रहे, लेकिन उन्होंने खुद के साथ लोगों को हंसाना सिखाया।

Salman Khan: सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए सलमान खान, एक्स गर्लफ्रेंड ने किया कमेंट

Charlie Chaplin birth anniversary know unknown facts about Comic Actor Filmmaker Composer life struggle story
चार्ली चैपलिन

बचपन में ही चार्ली चैपलिन के पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी मां के साथ आर्थिक तंगी का सामना किया। छोटी सी उम्र में ही चार्ली के ऊपर घर की तमाम जिम्मेदारियां आ गई थीं। उनके पिता मशहूर अभिनेता और गायक थे और उनकी मां हन्ना चैपलिन भी एक गायिका और अभिनेत्री थीं, जिस कारण चार्ली को एक्टिंग की कला विरासत में मिली और उनका भी रुझान अभिनय की तरफ था। मां के बीमार होने के बाद चार्ली को 13 साल की उम्र में ही पढ़ाई छोड़ छोटे-मोटे काम करने पड़े। 14 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने एक नाटक में कॉमिक रोल किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Parineeti Chopra: शादी की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति, यूजर्स बोले- 'होने वाली दुल्हन'

विज्ञापन
विज्ञापन
Charlie Chaplin birth anniversary know unknown facts about Comic Actor Filmmaker Composer life struggle story
चार्ली चैपलिन - फोटो : Social media

चार्ली चैपलिन मूक फिल्म युग के सबसे रचनात्मक और प्रभावशाली व्यक्तित्व में से एक थे, जिन्होंने अपनी फिल्म में अभिनय, निर्देशन, पटकथा, निर्माण और संगीत खुद दिया था। वह कला के हर क्षेत्र में माहिर थे। साल 1940 में चार्ली ने तानाशाह हिटलर पर एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम था 'द ग्रेट डिक्टेटर', जिसमें उन्होंने हिटलर का किरदार निभाया। फिल्म में चार्ली का हिटलर को कॉमिक कैरेक्टर के रूप में पेश करना फैंस को काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने लगातार कई सुपरहिट फिल्में और एक महान कलाकार बनने के रास्ते पर चल पड़े थे।

Ponniyin Selvan 2: 'पीएस-2' का एंथम सॉन्ग रिलीज, ए आर रहमान की जादुई आवाज में खोए फैंस

विज्ञापन
Charlie Chaplin birth anniversary know unknown facts about Comic Actor Filmmaker Composer life struggle story
चार्ली चैपलिन - फोटो : Social media

अपने शानदार अभिनय और लोगों को हंसाने की कला के लिए चार्ली चैपलिन को साल 1973 में ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चार्ली ने कई पुरस्कारों को अपने नाम किया। बरसों तक लोगों को खुलकर हंसाने वाले चार्ली आखिरकार सबको रुला कर चले गए। उन्होंने 25 दिसंबर 1977 में 88 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज भले ही वह हमारे बीच ना हो, लेकिन उनके हंसाने का अंदाज आज भी देखने को मिलता है। आज भी मनोरंजन और ठहाकों का प्रतीक चार्ली चैपलिन को ही माना जाता है और कई फिल्मों, सीरियल्स और शोज में चार्ली चैपलिन के गेटअप में लोगों को हंसाया जाता है।

FWICE: समझिए फिल्म यूनियनों की मदर बॉडी फेडरेशन की क्रोनोलॉजी, अध्यक्ष तिवारी ने गिनाए भविष्य के अपने इरादे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed