फिल्म और सिनेमा सीमाओं से परे की चीज है। यही वजह है कि तमाम भारतीय सितारे विदेशी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाते हैं तो कई विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने चले आते हैं। विदेशी मूल के कई सितारों ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के भी कई सितारों ने बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय का खूब जादू चलाया है। कई अदाकाराओं ने तो लीड रोल प्ले किए हैं। आइए जानते हैं...
Bollywood Films: हिंदी फिल्मों में लीड रोल कर चुकी हैं ये पाकिस्तानी हीरोइन, एक ने तो गायकी का भी चलाया जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमा आगा
एक्ट्रेस सलमा आगा का जन्म पाकिस्तान में हुआ। वहीं, उनकी परवरिश ब्रिटेन में हुई है। वह वर्ष 1932 में रोमांटिक फिल्म 'हीर रांझा' में नजर आई थीं। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू बी आर चोपड़ा की 1982 में आई फिल्म 'निकाह' से किया था। इसमें उन्होंने कुछ गाने भी गाए थे, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा भी सलमा ने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया। इनमें 'कसम पैदा करने वाले की', 'सलमा', 'पांच फौलादी' आदि शामिल हैं।
माहिरा खान
अभिनेत्री माहिरा खान ने अपना एक्टिंग डेब्यू पाकिस्तानी फिल्म 'बोल' से आतिफ असलम के साथ किया था। उन्होंने कई पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने के बाद बॉलीवुड में अपना डेब्यू शाहरुख खान अभिनती फिल्म 'रईस' से किया। इस फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस दोबारा किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं, क्योंकि साल 2016 में उरी अटैक के बाद सारे पाकिस्तानी एक्टर्स पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया।
मीरा
पाकिस्तानी एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटर मीरा उर्दू, पंजाबी और हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 1995 में अपना करियर शुरू किया था। वर्ष 2005 में बॉलीवुड फिल्म 'नजर' से उन्होंने अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों 'कसक', 'पांच घंटे में पांच करोड़', 'भड़ास' आदि फिल्मों में नजर आई थीं।
वीना मलिक
पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मी जाहिदा मलिक को वीना मलिक भी कहा जाता है। उन्होंने वर्ष 2000 में अपना एक्टिंग डेब्यू फिल्म 'तेरे प्यार में' से किया था, जो हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी शो भी होस्ट किया। हालांकि, उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद पहचान मिली। उन्होंने बतौर आइटम डांसर बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'दाल में कुछ काला है' से किया था।

कमेंट
कमेंट X