फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कहा- 'उनमें आत्मविश्वास नहीं था...'

Sun, 28 Jun 2020 08:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 28 Jun 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
pakistani cricketer Shoaib Akhtar reaction on Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह राजपूत, शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे उनसे जुड़ी यादों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब अख्तर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

pakistani cricketer Shoaib Akhtar reaction on Sushant Singh Rajput death
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अलग-अलग मुद्दों पर अपना वीडियो बनाकर साझा करते रहते हैं। शोएब अख्तर का उनके नाम से एक यूट्यूब चैनल भी है। जिसपर वह अपने वीडियो साझा करते रहते हैं। इस बार शोएब अख्तर ने नेपोटिज्म और डिप्रेशन को लेकर एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बड़ी बात बोली है।

pakistani cricketer Shoaib Akhtar reaction on Sushant Singh Rajput death
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में शोएब अख्तर ने बताया है कि साल 2016 में वह सुशांत सिंह राजपूत से मिले भी थी। उन्होंने वीडियो में कहा, 'जब मैं उससे मिला था तो मुझे सुशांत सिंह राजपूत में ज्यादा आत्मविश्वास नहीं दिखा था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे वह बहुत आत्मविश्वासी नहीं लगे थे। वह मेरे पास से सिर झुकाए निकल गए। उस समय मेरे एक दोस्त ने बताया कि वह एमएस धोनी की फिल्म में उनकी भूमिका निभा रहे हैं। मैंने सोचा कि मुझे उनके अभिनय को देखना चाहिए। वह बहुत ही विनम्र बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं और एक बेहतरीन फिल्म बना रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani cricketer Shoaib Akhtar reaction on Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने वीडियो में शोएब अख्तर ने सुशांत सिंह राजपूत द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाने को गलत ठहराया है। इस पर उन्होंने कहा, 'मुश्किलों से घबराना नहीं चाहिए। इसका सामना करना चाहिए।' इसके अलावा भाई-भतीजावाद को लेकर सलामान खान की आलोचना करने पर शोएब अख्तर कहा, 'बिना सबूत के किसी पर भी आरोप लगाना गलत हैं। सब लोग अपना काम कर रहे हैं मेहनत कर रहे हैं।'

विज्ञापन
pakistani cricketer Shoaib Akhtar reaction on Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह राजपूत

सोशल मीडिया पर शोएब अख्तर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है। 

पढ़ें: सोनू निगम को लेकर बंटा बॉलीवुड, भूषण कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था- 'फिल्मों से बड़ा है म्यूजिक माफिया'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed