फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी फैन ने सैफ अली खान के साथ किया बुरा बर्ताव, बोला- 'इसने हमारे बंदों को मारा'

Tue, 18 Jun 2019 07:58 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
pakistani fan misbehaved with saif ali khan and aalia furniturewalla at world cup 2019
saif ali khan - फोटो : social media
सैफ अली खान हाल ही में वर्ल्ड कप मैच में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में पहुंचे थे । यहां पाकिस्तान को भारत से करारी हार झेलनी पड़ी । जब सैफ अली खान मैदान में पहुंचे तो यहां एक पाकिस्तानी फैन ने उनके साथ बदसलूकी की । इस दौरान सैफ के साथ उनकी फिल्म की हीरोइन आलिया फर्नीचरवाला भी थीं । 
pakistani fan misbehaved with saif ali khan and aalia furniturewalla at world cup 2019
saif ali khan - फोटो : social media
ये पाकिस्तानी क्रिकेट फैन सैफ अली खान का पीछा करता हुआ दिखाई दिया । पीछा करते हुए इसने सैफ अली खान का वीडियो भी बनाया और अजीबो-गरीब बातें कहने लगा । इस व्यक्ति ने सैफ को भारतीय क्रिकेट टीम का 12th ब्वॉय भी कहा । इस शख्स का कहना है कि सैफ अली खान ने अपनी फिल्मों में कई पाकिस्तानी बंदों को मारा है ।
pakistani fan misbehaved with saif ali khan and aalia furniturewalla at world cup 2019
Saif Ali Khan
इसके साथ ही इस पाकिस्तानी फैन ने सैफ अली खान का धन्यवाद भी किया । वहीं वीडियो में सैफ इस फैन को इग्नोर करते दिख रहे हैं । उन्होंने पीछा कर रहे इस व्यक्ति से आलिया को भी प्रोटेक्ट किया । वहीं जब तक सैफ वहां से निकल नहीं गए, पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने उन पर कमेंट करना बंद नहीं किया।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani fan misbehaved with saif ali khan and aalia furniturewalla at world cup 2019
saif ali khan
ये वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स ने इस पाकिस्तानी फैन की कड़ी निंदा की । हालांकि ये शख्स कौन है अभी तक पता नहीं चल पाया है । बता दें कि सैफ ने पिछले दिनों 'सैक्रेड गेम्स 2' की शूटिंग खत्म की है । अब वो अपनी फिल्म 'जवानी जानेमन' के चलते लंदन में हैं ।
विज्ञापन
pakistani fan misbehaved with saif ali khan and aalia furniturewalla at world cup 2019
aalia furniturewalla - फोटो : social media
फिल्म में सैफ, आलिया के पिता का रोल निभाएंगे । आलिया, पूजा बेदी की बेटी हैं। इस फिल्म से वो फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं । इससे पहले आलिया मॉडलिंग इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहीं । आलिया सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं ।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed