फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

33 साल बाद पाकिस्तानी म्यूजिक बैंड ‘स्ट्रिंग्स’ के अंत का एलान, ‘धानी’ सहित दिए थे ये सुपरहिट गाने

Fri, 26 Mar 2021 11:39 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 26 Mar 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Pakistani music band Strings announced the end of the band
स्ट्रिंग्स - फोटो : instagram/stringsonline

पाकिस्तान के मशहूर म्यूजिक बैंड स्ट्रिंग्स के अंत का एलान कर दिया गया है। गुरुवार की रात को स्ट्रिंग्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही बैंड के लाखों प्रशंसकों का दिल टूट गया। स्ट्रिंग्स के प्रशंसक ना केवल पाकिस्तान में हैं बल्कि इसके चाहने वाले भारत में भी हैं।

Pakistani music band Strings announced the end of the band
स्ट्रिंग्स - फोटो : instagram/stringsonline

बैंड के दो सदस्यों बिलाल मकसूद और फैजल कपाड़िया ने मिलकर कई सुपरहिट गाने दिए। स्ट्रिंग्स के इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया है कि 'हे दोस्तों, यह पोस्ट सामान्य से थोड़ा अलग है। आज 25 मार्च 2021 को हमने धैर्यपूर्वक स्ट्रिंग्स के बारे में फैसला लिया है। पिछले 33 साल हम दोनों के लिए अविश्वसनीय रहे हैं। इस तरह की चीजों को करना बहुत दुर्लभ है और हम इसे संभव बनाने के लिए अपने सभी प्रशंसकों के असीमित आभारी हैं।'

Pakistani music band Strings announced the end of the band
स्ट्रिंग्स - फोटो : instagram/stringsonline

'हमें उम्मीद है कि आपने इसे उपयुक्त पाया है। अब बैंड तकनीकी रूप से साथ नहीं है। हम दोनों ने एक ना टूटने वाला बंधन साझा किया जो किसी भी मामले में जुड़ा हुआ है चाहे जिंदगी हमें जहां कहीं भी ले जाए। सब कुछ के लिए धन्यवाद।'

View this post on Instagram

A post shared by Strings (@stringsonline)

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani music band Strings announced the end of the band
स्ट्रिंग्स - फोटो : instagram/stringsonline

स्ट्रिंग्स के इस पोस्ट के बाद प्रशंसक दुखी हैं। एक यूजर ने लिखा- 'कोविड का समय खत्म होने के बाद मुझे एक कॉन्सर्ट का इंतजार था।' वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'सभी गानों के लिए शुक्रिया, जो कुछ भी आपने गाया। स्ट्रिंग्स आपको याद करेंगे। आप दोनों हमेशा पसंदीदा रहे हैं। अगर हो सके तो कृपया साथ में एक कॉन्सर्ट करें।' एक प्रशंसक ने लिखा- 'नहीं ऐसा नहीं हो सकता। मेरा दिल टूट गया।'

विज्ञापन
Pakistani music band Strings announced the end of the band
स्ट्रिंग्स - फोटो : instagram/stringsonline

बता दें कि 1980 के दशक में चार सदस्यों के साथ स्ट्रिंग्स बैंड की शुरुआत हुई थी। तब यह कॉलेज बैंड के तौर पर था। 1992 में उनका गाना ‘सर किए ये पहाड़’ सुपरहिट रहा और उन्हें इससे पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने धानी, ना जाने क्यों, दूर सहित अन्य हिट गाने दिए। स्ट्रिंग्स ने बॉलीवुड फिल्म जिंदा, शूटआउट एट लोखंडवाला और जॉन डे के लिए भी गाने रिकॉर्ड किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed