फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के जन्मदिन पर तोहफे में दी शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 26 Mar 2021 11:21 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 26 Mar 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor gifts wife Sunita Kapoor Mercedes car worth ₹1 crore on her birthday
अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर के जन्मदिन पर उन्हें एक प्यारा सा गिफ्ट दिया है। अभिनेता ने सुनीता के 56वें जन्मदिन पर एक ब्रांड न्यू मर्सिडीज कार गिफ्ट की है। इस खूबसूरत गाड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। यह एक गहरी काली रंग की मर्सिडीज बेंज जीएलएस है, जिसकी अभी की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है।

Anil Kapoor gifts wife Sunita Kapoor Mercedes car worth ₹1 crore on her birthday
अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : Instagram

सुनीता को कार गिफ्ट करने से पहले अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी सुनीत कपूर के संग कुछ तस्वीरें साझा कर बधाई दी है। वहीं एक नोट के जरिए उन्होंने एक बार फिर अपने प्यार का इजहार किया है।

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

Anil Kapoor gifts wife Sunita Kapoor Mercedes car worth ₹1 crore on her birthday
अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : instagram/anilskapoor

इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'मेरी जिंदगी के प्यार सुनीता कपूर के लिए...थर्ड क्लास ट्रेन के बोगी की जर्नी से से लेकर लोकल बसों से रिक्शा से काली पीली टैक्सी तक, इकोनॉमी से उड़ान भरने से लेकर बिजनेस से फर्स्ट क्लास सीट तक, दक्षिण में कराइकुडी जैसे गांवों में छोटे और अजबी होटलों में रहने से लेकर लेह-लद्दाख में एक तंबू में रहने तक, हमने अपने चेहरे पर मुस्कान और दिलों में प्यार के साथ यह सब किया है। ऐसी लाखों वजहों में से ये कुछ वजह हैं, जिसकी वजह से मैं तुमसे प्यार करता हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor gifts wife Sunita Kapoor Mercedes car worth ₹1 crore on her birthday
अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : instagram/anilskapoor

अभिनेता ने आगे लिखा, 'तुम मेरी स्माइल की वजह हो, और सिर्फ तुम्हारे कारण हमारी साथ में जर्नी इतनी खुशहाल और पूरी है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि तुम मेरी जिंदगी में मेरी सोल मेट और जीवन की पार्टनर बनकर आई। आज, हर दिन और हमेशा, हैप्पी बर्थडे। हमेशा प्यार करता हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

विज्ञापन
Anil Kapoor gifts wife Sunita Kapoor Mercedes car worth ₹1 crore on her birthday
सोनम कपूर-सुनीता कपूर - फोटो : Instagram

वहीँ, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की है। अभिनेत्री ने अपनी मां सुनीता कपूर के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'मां एक ऐसा आसान शब्द है, लेकिन मेरे लिए इसका मतलब शायद ही कभी सुना हो। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसके लिए मेरी मां के प्यार ने मुझे रास्ता दिखाया।' 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed