फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mere Humsafar: पाकिस्तानी सीरियल में हिंदू संस्कृति दिखाने पर हुआ बवाल, ट्रोल्स के निशाने पर आया शो

Wed, 03 Aug 2022 02:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 03 Aug 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
pakistani serial mere humsafar controversy on showing hindu culture during last rites
'मेरे हमसफर' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आप पाकिस्तान के सीरियल्स देखते हैं? यदि हां, तो आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि पाकिस्तान के हर टीवी सीरियल में इस्लाम और सूफी की छाप होती है। जी हां, वहां के हर शो में पाकिस्तान के कल्चर काे दिखाया जाता है। हालांकि इसके इतर, पाकिस्तान के शो 'मेरे हमसफर' के एक एपिसोड में हिंदू कल्चर का जिक्र किया गया। एपिसोड की झलक सामने आने के बाद से ही यह शो विवादों का मुद्दा बन गया। सोशल मीडिया पर लोग इसकी खूब आलोचना कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि 'मेरे हमसफर' में ऐसा क्या दिखाया गया जिसकी वजह से इसे ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है? आइए जानते हैं...

 

pakistani serial mere humsafar controversy on showing hindu culture during last rites
'मेरे हमसफर' - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल इस शो के एक एपिसोड में दादी की अंतिम विदाई दिखाई जा रही थी। इस सीन के दौरान शो की पूरी स्टारकास्ट ने सफेद कपड़े पहने हुए थे। बस यही वजह है कि वहां के लोगों ने इस शो पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। दरअसल, वहां पर किसी की विदाई के समय सफेद कपड़े पहनना हिंदू का कल्चर माना जाता है। क्योंकि हिंदू धर्म के अनुसार जब किसी का निधन हो जाता है तब सफेद कपड़े पहने जाते हैं। लेकिन यह पाकिस्तान में ऐसा रिवाज नहीं है।

 

pakistani serial mere humsafar controversy on showing hindu culture during last rites
'मेरे हमसफर' - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान का रिवाज हमसे काफी अलग है। वहां पर जब किसी का निधन होता है तब काले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। यही वजह है कि एपिसोड की झलक देखने के बाद मुस्लिम आवाम भड़की हुई है। वहां की आवाम शो के मेकर्स पर जमकर भड़ास निकाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani serial mere humsafar controversy on showing hindu culture during last rites
'मेरे हमसफर' - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि न केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी शो 'मेरे हमसफर' की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। शो में पाकिस्तानी स्टार फरहान सईद और हानिया आमिर की केमिस्ट्री दिखाई गई है। शो में अनाथ का किरदार निभा रही हानिया को फरहान की अम्मी टॉर्चर करती रहती हैं। बचपन से लेकर जवानी तक फरहान की अम्मी के ताने सुनने वाली हानिया से फरहान निकाह कर लेती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed