{"_id":"5d5be5418ebc3e89e82228e2","slug":"palak-tiwari-get-troll-after-shared-her-video-during-dispute-with-step-father-abhinav-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता से विवाद के बाद पलक ने शेयर किया ये वीडियो, यूजर्स ने लगाई लताड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सौतेले पिता से विवाद के बाद पलक ने शेयर किया ये वीडियो, यूजर्स ने लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे की अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में पलक तिवारी ने अपने सौतेले पिता अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस विवाद के बीच पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसकी न केवल काफी चर्चा हो रही है बल्कि यूजर्स उस पर कमेंट देकर पलक की खिंचाई भी कर रहे हैं।
2 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह ड्रेस दिखाती नजर आ रही हैं। पलक तिवारी के वीडियो को जहां कुछ फैंस पसंद कर रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स उन्हें उनकी ड्रेस को परदे कहने के साथ-साथ सौतेले पिता के साथ हुए विवाद को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
पलक तिवारी की वीडियो पर fa_shoaib_shaikh के इंस्टाग्राम हैंडल ने कमेंट में लिखा- 'लगता है कि कपड़े नहीं हैं तुम्हारे पास इसलिए तो घर के परदे ही फाड़कर पहन लिए हैं।' वहीं soniya.jangid.52090 ने लिखा- 'ऐसी ड्रेस का परदा मेरे घर पर भी है।' वहीं -lazy_ssd_ ने लिखा है- '2-4 दिन पहले पब्लिसिटी के लिए इतना फैमिली ड्रामा और अब !'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर ने पलक तिवारी को सोशल मीडिया पर ड्रोल किया है। आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने पुलिस थाने में पति पर घरेलू हिंसा ही शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद उनके पति अभिनव कोहली को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोप है कि अभिनव ने श्वेता की बेटी पलक के साथ मारपीट की थी। इस मामले के बाद पलक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख पूरी बात बताई थी।
विज्ञापन
5 of 5
palak tiwari
बीते 11 अगस्त को श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। अभिनव और श्वेता के बीच बीते एक साल से कुछ ठीक नहीं चल रहा है हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में मीडिया से कोई बात नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।