महाराष्ट्र के पालघर में जिले के एक गांव में जूना अखाड़े के दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर जहां आम लोगों में रोष है, तो वहीं बॉलीवुड के सितारे भी इस घटना पर अपनी- अपनी बात रख कर रहे हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि किस सितारे ने इस मामले पर क्या कहा...
Palghar Mob Lynching Incident: बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया, अनुपम बोले- 'ये क्यों हो रहा है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर
HORRIFIED AND DEEPLY DEEPLY SADDENED at the #PalgharMobLynching of three sadhus. Couldn’t watch the video till the end. ये क्या हो रहा है? ये क्यों हो रहा है। मानवता का जघन्य अपराध है ये।
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, 'पालघर में तीन साधुओं की मॉब लिंचिंग होना काफी दुखी और भयभीत करने वाला है। आखिर तक वीडियो नहीं देख पाया। ये क्या हो रहा है? ये क्यों हो रहा है। मानवता का जघन्य अपराध है ये।'
फरहान अख्तर
Strongly condemn the violence that took the lives of 3 people in Palghar. Mob rule should have no place in our society and I hope the murderers have been arrested and that justice is delivered swiftly.
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने पालघर में 3 लोगों की जान ले ली। उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए और मुझे आशा है कि हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्याय भी जल्द से जल्द दिया जाएगा।'
जीशान अय्यूब
#palgharlynching के बाद भी अगर हम ये मान रहे हैं की हम लोगों में इंसानियत बाक़ी है, तो मुआफ़ कीजिए, मैं आपकी बात से इत्तेफ़ाक नहीं रखता।
इस मामले पर ट्वीट करते हुए जीशान अय्यूब ने लिखा, 'पालघर लिंचिंग के बाद भी अगर हम ये मान रहे हैं कि हम लोगों में इंसानियत बाकी है तो माफ कीजिए, मैं आपकी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता। इस देश को आप लोगों ने नफरत से जला दिया है, पर घरबराइये नहीं, हम आपसे लड़ते रहेंगे, देश को बचाने के लिए।'
इस देश को आप लोगों ने नफ़रत से जला दिया है।
पर घबराइए नहीं, हम आपसे लड़ते रहेंगे देश बचाने के लिए!!
गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों और 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिनमें से 101 को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और नौ नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह में भेज दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पालघर की घटना को लेकर रविवार शाम को उद्धव ठाकरे से भी बात की।
पालघर,महाराष्ट्र में हुई जूना अखाड़ा के सन्तों स्वामी कल्पवृक्ष गिरि जी, स्वामी सुशील गिरि जी व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े जी की हत्या के सम्बन्ध में कल शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से बात की और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु आग्रह किया।