फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड के बाद 'द नन' का खौफ पड़ा हल्का, बॉलीवुड की सिर्फ इन 3 फिल्मों से है आगे

Tue, 11 Sep 2018 09:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Paltan Laila Majnu Gali Guleiyan The Nun film box office collection day 4
the nun
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते चार फिल्में रिलीज हुई थीं। इन चारों फिल्मों में से सिर्फ एक फिल्म की पकड़ मजबूत दिखाई दी। इस फिल्म का नाम 'द नन' है। इस फिल्म ने रिलीज के 3 दिन तक जबरदस्त कलेक्शन किया हालांकि वीकेंड के बाद इस फिल्म का भी बुरा हाल हो गया। बाकी तीनों बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो 'पलटन', 'गली गुलियां' और 'लैला मजनू' का भी बुरा हाल है। यह तीनों वीकेंड पर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इन चारों फिल्मों के चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है जो बहुत ही निराशाजनक हैं। 
Paltan Laila Majnu Gali Guleiyan The Nun film box office collection day 4
laila majnu
बॉलीवुड की तीनों फिल्में 'पलटन', 'गली गुलियां' और 'लैला मजनू' की शुरुआत ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई थी। वीकेंड पर भी यह फिल्में उड़ान नहीं पकड़ पाईं। सिर्फ एक फिल्म ने वीकेंड पर थोड़ी रफ्तार पकड़ी थी लेकिन वीड डेज में बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ हॉलीवुड फिल्म का भी बुरा हाल हो गया। ऐसे में इतना तो तय है इन फिल्मों की राह आने वाले समय में मुश्किल जरूर हो सकती है। 
Paltan Laila Majnu Gali Guleiyan The Nun film box office collection day 4
the nun
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द नन' फिल्म ने चौथे दिन 30 करोड़ के पार का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़, दूसरे दिन 10.20 करोड़, रविवार 10 करोड़ रहा। बॉलीवुड फिल्म 'पलटन' की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन तक 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर 'पलटन' ने महज 1 करोड़ का कलेक्शन किया है जो बेशक निराशाजनक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Paltan Laila Majnu Gali Guleiyan The Nun film box office collection day 4
laila majnu
'पलटन' फिल्म से भी बुरा हाल 'लैला मजनू' फिल्म का है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लैला मजनू' ने तीन दिन में महज 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म हफ्ते के अंत तक महज 4 से 5 करोड़ का कलेक्शन जुटा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 30 लाख, दूसरे दिन 50 लाख और तीसरे दिन 70 लाख का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन का कलेक्शन मिलाकर 2 करोड़ पहुंचने का अनुमान है। 
 
विज्ञापन
Paltan Laila Majnu Gali Guleiyan The Nun film box office collection day 4
paltan
'गली गुलियां' फिल्म का भी ऐसा ही हाल है। रिपोर्टस के मुताबिक 'गली गुलियां' का पहले दिन का कलेक्शन करीब 1 करोड़ रहा। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे दिन के कलेक्शन की जानकारी नहीं मिल पाई है। इतना जरूर कह सकते हैं कि बॉलीवुड की तीनों फिल्मों 'पलटन', 'गली गुलियां' और 'लैला मजनू' पर कलेक्शन के मामले में हॉलीवुड फिल्म 'द नन' भारी पड़ गई। 'द नन' को कंज्यूरिंग सीरीज की सबसे खौफनाक फिल्म बताया जा रहा है। हॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी शैतान और चर्च की जंग दिखाई गई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed