माधुरी दीक्षित ने हाल ही में पति श्रीराम नेने के साथ निर्माता के रूप में अपनी आगामी मराठी फिल्म 'पंचक' की घोषणा की थी। इसके बाद से फैंस उत्साहित हो गए थे। अब फैंस के इस उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। पीवीआर-फीनिक्स में 'पंचक' के ट्रेलर लॉन्च पर माधुरी दीक्षित नेने ने शिरकत की। साथ ही अपनी खूबसूरती से इवेंट में चार चांद लगाती नजर आईं।
Panchak Trailer Launch: मराठी फिल्म पंचक का ट्रेलर लॉन्च, इवेंट में माधुरी दीक्षित ने लगाए चार चांद
आगामी मराठी फिल्म 'पंचक' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। वहीं, इस इवेंट में माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने संग चार चांद लगाती नजर आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पंचक' के ट्रेलर लॉन्च पर माधुरी दीक्षित नेने गुलाबी रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं। वहीं, इस दौरान उनके पति श्रीराम नेने ब्लैक शर्ट और व्हाइट जींस के साथ ब्लू जैकेट पहने बेहद डैशिंग लगे। माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की आरएनएम मूविंग पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म 'पंचक' अगले वर्ष रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म 'पंचक' 5 जनवरी, 2024 को स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। जयंत जठार और राहुल अवाटे द्वारा निर्देशित, इस फिल्म को पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (पीआईएफएफ) में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। फिल्म की बात करें तो कोंकण में फिल्माई गई 'पंचक' एक डार्क कॉमेडी है, जो अंधविश्वास और मौत के डर से संबंधित है।
Rubina Dilaik: प्रेग्नेंसी के दौरान रुबीना पर लगा सर्जरी कराने का आरोप, एक्ट्रेस ने थक कर उठाया यह कदम
'पंचक' फिल्म में मराठी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री और थिएटर के बेहतरीन कलाकार शामिल हैं, और इसे सुरम्य कोंकण में शूट किया गया है। इस बारे में बात करते हुए, माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने ने कहा, 'पंचक का विचार बहुत सरल है। अंधविश्वास हम पर हावी हो सकता है, और हमें अनुचित भय की ओर धकेल सकता है, हमें बेतुकी स्थितियों में डाल सकता है। हम इस फिल्म के निर्माण को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हमने उत्कृष्ट कलाकारों और क्रू को इकट्ठा करने के लिए कड़ी मेहनत की है और उम्मीद है कि हम दर्शकों को हास्य की बहुत जरूरी खुराक देंगे। हम दर्शकों को फिल्म दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।'
#Thalaivar170: इंतजार हुआ खत्म! रजनीकांत के जन्मदिन पर थलाइवर 170 के शीर्षक से उठा पर्दा
आरएनएम मूविंग पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'पंचक' का निर्देशन जयंत जथार और राहुल अवाटे ने किया है। आदिनाथ कोठारे, तेजश्री प्रधान, आनंद इंगले, नंदिता पाटकर, भारती आचरेकर, विद्याधर जोशी, सतीश अलेकर, सागर तलशिकर, दीप्ति देवी, आशीष कुलकर्णी और दिलीप प्रभावलकर अभिनीत यह फिल्म 5 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।