बॉलीवुड सेलेब्स लंबे समय से लाइट्स और कैमरा के दायरे से आगे निकलकर फैशन, फूड और बाकी चीजों के प्रति अपने जुनून को पूरा करते नजर आते हैं। इनमें ऐसे सितारे भी शामिल हैं, जो स्पोर्ट्स और खासकर क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। पिछले कई वर्षों से अलग-अलग बिजनेस में हाथ आजमा रहे इन बॉलीवुड सेलेब्स का क्रिकेट के प्रति जुनून इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इन सितारों ने क्रिकेट में भी निवेश किया है। जी हां, बॉलीवुड में ऐसे कई नामी-गिरामी सितारे हैं, जिन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने प्यार को बिजनेस में तब्दील किया और क्रिकेट टीम ही खरीद डाली। हाल ही में ऐसे ही कुछ अक्षय कुमार ने भी किया है। ऐसे में हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जो क्रिकेट टीम के मालिक हैं।
Celebs Cricket Teams: अक्षय कुमार से पहले इन सितारों ने क्रिकेट को बनाया बिजनेस, SRK समेत ये हैं टीम के मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार स्पोर्ट्स के अपने जुनून के लिए जाने जाते हैं। पहले से कबड्डी टीम के मालिक रहे अक्षय कुमार ने हाल ही में एलान किया है कि उन्होंने एक क्रिकेट टीम भी खरीद ली है। अक्षय कुमार ने टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट, इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में श्रीनगर टीम खरीद ली है। अपने इस नए कोलैबोरेशन के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, 'मैं आईएसपीएल और श्रीनगर टीम का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। यह टूर्नामेंट क्रिकेट की दुनिया में गेम-चेंजर साबित होने का वादा करता है और मैं इस अनूठे खेल प्रयास में सबसे आगे रहने के लिए उत्सुक हूं।'
'किंग ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर शाहरुख खान फिल्मों के साथ ही कई ब्रैंड्स के विज्ञापन भी करते हैं। वह प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के भी मालिक हैं। इन सभी के अलावा शाहरुख के सबसे बड़े निवेशों में से एक आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। अभिनेता इस क्रिकेट टीम के सह मालिक हैं। उनके साथ इस टीम में जूही चावला और उनके पति जय मेहता ने भी पैसे इंवेस्ट किए हैं। अभिनेता अपनी टीम के प्रति बेहद समर्पित हैं और लगभग सभी मैचों में अपने परिवार के साथ टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं। इसके अलावा, शाहरुख खान केप टाउन नाइट राइडर्स, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और एलए नाइट राइडर्स सहित विदेशों में भी क्रिकेट टीमों के भी मालिक हैं।
प्रीति जिंटा मोहित बर्मन, नेस वाडिया और करण पॉल के साथ आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन हैं। फिल्मों से दूर हो चुकीं अभिनेत्री आईपीएल के दौरान अक्सर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद होती हैं।
अभिनेत्री जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ भारतीय ग्रुप मेहता ग्रुप की सह-मालिक हैं। वह अभिनेता शाहरुख खान की करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर भी हैं। उन्होंने किंग खान के साथ 'कोलकाता नाइट राइडर्स' में निवेश किया था। जूही चावला को नियमित रूप से स्टेडियम और आईपीएल की नीलामी में देखा जाता है। अभिनेत्री टीम से संबंधित सभी निर्णयों में शामिल होती हैं। बता दें, 'कोलकाता नाइट राइडर्स' ने 2012 और 2014 में आईपीएल ट्रॉफी जीती है।