फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suniel Shetty: केएल राहुल की ट्रोलिंग पर कैसा होता है ससुर सुनील शेट्टी का रिएक्शन? अभिनेता ने खुद दिया जवाब

Tue, 12 Dec 2023 05:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Dec 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty Hera Pheri 3 actor opens about athiya Shetty husband cricketer Kl Rahul Social media trolling
केएल राहुल, सुनील शेट्टी - फोटो : social media

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी जानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। अन्ना के फैंस उन्हें जल्द से जल्द इस कॉमेडी से भरपूर फिल्म की शूटिंग शुरू करते देखना चाहते हैं। फिल्मों के साथ-साथ सुनील शेट्टी अक्सर अपने पारिवारिक मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत करने के लिए चर्चा में रहते हैं। अपने बेटे से लेकर बेटी अथिया तक के बारे में बात करने वाले सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने दामाद यानी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के क्रिकेट करियर के खराब दौर और उस दौरान हुई सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। 

Suniel Shetty Hera Pheri 3 actor opens about athiya Shetty husband cricketer Kl Rahul Social media trolling
सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
लगभग चार साल तक डेटिंग करने के बाद, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने इस साल की शुरुआत में शादी की। सुनील शेट्टी को अक्सर यह कहते हुए सुना जाता है कि उनके लिए बेटे अहान और केएल राहुल में कोई अंतर नहीं है।  जब से अथिया और राहुल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया है, यहां तक कि शादी के बंधन में बंधने से पहले भी, सुनील को हमेशा अपने दामाद पर बेहद गर्व रहा है। वह उनके सबसे बड़े चीयरलीडर भी हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेता ने खुलासा किया है  कि जब लोग केएल राहुल को ट्रोल करते हैं तो उन्हें कैसा लगता है। अन्ना के मुताबिक जब केएल राहुल को ट्रोल किया जाता है तो उन्हें बहुत बुरा लगता है।
Suniel Shetty Hera Pheri 3 actor opens about athiya Shetty husband cricketer Kl Rahul Social media trolling
सुनील शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी से पूछा गया कि जब केएल राहुल को ट्रोल किया जाता है तो क्या उन्हें दुख होता है? अभिनेता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे शायद राहुल को जितना दुख हुआ है, उससे कहीं ज्यादा दुख उन्हें हुआ है। सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि राहुल उन्हें प्रतिक्रिया न देने के लिए कहते थे और कहते थे, 'डैड मेरा बल्ला बोलेगा।' सुनील ने आगे कहा, कि उनका बल्ला बोलता था। सुनील ने कहा,'उनमें लोगों का विश्वास, चयनकर्ताओं का विश्वास, कप्तान का विश्वास, यह सब कुछ कहता है। यह राहुल या अथिया की तुलना में मुझे 100 गुना ज्यादा आहत करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty Hera Pheri 3 actor opens about athiya Shetty husband cricketer Kl Rahul Social media trolling
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने भारतीय टीम के किसी भी मैच के दौरान उनकी हालत कैसी होती है इस बात का भी खुलासा किया। अभिनेता ने वर्ल्ड कप के दौरान हुए मैच को याद किया और बताया कि जब भारत खेलता है तो वह बहुत अंधविश्वासी हो जाते हैं। अभिनेता के मुताबिक उन्होंने पूरा वर्ल्ड कप अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ एक कमरे में देखा और उन्होंने फर्श पर बैठकर सभी मैच देखे।
विज्ञापन
Suniel Shetty Hera Pheri 3 actor opens about athiya Shetty husband cricketer Kl Rahul Social media trolling
सुनील शेट्टी - फोटो : social media
सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार वेब सीरीज 'हंटर' में देखा गया था। अन्ना की यह सीरीज एक्शन से भरपूर थी, जिसे दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। फैंस अब अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ उनकी 'हेरा फेरी 3' शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed