फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat Season 2: एक्टर से पहले सिविल इंजीनियर थे ‘पंचायत’ के ‘सचिव जी’, जानें अभिनय की दुनिया में कैसे हुई एंट्री

Tue, 24 May 2022 06:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 24 May 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Web Series Actor Jitendra Kumar Is Famous With Jeetu Bhaiya Role Know About Him
jitendra kumar - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम की शानदार वेब सीरीज 'पंचायत' इन दिनों सुर्खियों में है। कुछ समय पहले ही इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दर्शकों को सीरीज की कहानी से लेकर इसमें नजर आए किरदारों की एक्टिंग तक, सब कुछ पसंद आ रहा है। इस सीरीज में अभिनेता जितेंद्र कुमार लीड रोल में नजर आए हैं, जिनके काम की भी खूब तारीफ हो रही है। जितेंद्र कुमार ने इस सीरीज में 'सचिव जी' का किरदार निभाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं अभिनेता की एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कैसे हुई?

Panchayat Web Series Actor Jitendra Kumar Is Famous With Jeetu Bhaiya Role Know About Him
जितेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सिविल इंजीनियर हैं जितेंद्र कुमार
जितेंद्र कुमार राजस्थान के अलवर से ताल्लुक रखते हैं, जिनका जन्म 1 सितंबर 1990 को हुआ था। वह बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे। इसी वजह से उन्हें आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन मिल गया, जहां उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर दी। लेकिन उनकी दिलचस्प शुरू से एक्टिंग में ही थी और इसी वजह से उन्होंने पढ़ाई के साथ एक्टिंग करना भी शुरू कर दिया। उन्होंने सबसे पहले थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया, जहां से उनकी एक्टिंग के करियर की शुरुआत हुई।

Panchayat Web Series Actor Jitendra Kumar Is Famous With Jeetu Bhaiya Role Know About Him
पंचायत 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जीतू भईया के नाम से हैं मशहूर
जितेंद्र कुमार को पॉपुलैरिटी बेशक वेब सीरीज 'पंचायत' से मिली है, लेकिन उन्होंने कई सीरीज में काम किया है। एक बार थिएटर में काम करते हुए अभिनेता की मुलाकात स्क्रिप्ट राइटर विश्वपति सरकार से हुई थी, जिसके बाद ही उनकी वेब सीरीज की दुनिया में एंट्री हुई। उन्हें टीवीएफ की सीरीज में काम करने का मौका मिला था। वह टीवीएफ की सीरीज 'पिक्चर्स' में जीतू के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'कोटा फैक्ट्री' में जीतू भैया का किरदार निभाया। यहां से ही जितेंद्र कुमार 'जीतू भईया' के नाम से अपने फैंस के बीच पॉपुलर हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat Web Series Actor Jitendra Kumar Is Famous With Jeetu Bhaiya Role Know About Him
वेब सीरीज पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पंचायत 3' की हुई डिमांड
'पंचायत 2' 20 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अमेजन प्राइम ने इसे दो दिन पहले ही स्ट्रीम कर दिया था, जिसके बाद से ही ये सीरीज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस सीरीज के आठ एपिसोड हैं, जिसे देखने के बाद दर्शकों ने तीसरे पार्ट की डिमांड कर दी है। पहले सीजन के आखिरी सीन में सचिव जी की मुलाकात प्रधान जी की बेटी रिंकी से दिखाई गई थी। सीजन 2 में दोनों की लव स्टोरी दिखी। वहीं अब दर्शक इसके आगे की कहानी देखना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed