{"_id":"5dd9a38a8ebc3e54c20b8971","slug":"panipat-director-ashutosh-gowariker-speak-over-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पानीपत' पर मिली धमकी के बाद निर्देशक की सुरक्षा में लगे 200 पुलिसकर्मी, विवाद पर दिया ये बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पानीपत' पर मिली धमकी के बाद निर्देशक की सुरक्षा में लगे 200 पुलिसकर्मी, विवाद पर दिया ये बयान
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ashutosh Gowariker
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगान, जोधा-अखबर, मोहन जोदड़ो जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक आशुतोष गोवारिकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पानीपत को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उन्हें अलग-अलग संगठनों ने धमकी दी है। इन संगठनों ने डायरेक्टर पर ऐतिहासिक पात्र और घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। साथ ही फिल्म के कुछ सीन पर भी आपत्ती जताई है। इस बीच आशुतोष ने फिल्म को लेकर सफाई दी है।
2 of 5
Ashutosh Gowariker
- फोटो : Social Media
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक आशुतोष गोवारिकर ने कहा, 'जब भी हम इतिहास पर आधारित फिल्म को बनाते हैं, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि फिल्म में कौन सा हिस्सा दिखाया गया और किसे बाहर रखा गया है। जब आपके पास इतिहास की एक पुस्तक होती है, तो आपके पास डालने के लिए बहुत सारी जानकारी होती है। इसीलिए इसे एक खाता कहा जाता है। लेकिन जब आप इतिहास को स्क्रीन पर लाते हैं, तो आपको काट-छांट कर एक रास्ता तैयार करना होता है, जहां से आप कहानी शुरू करेंगे और समाप्त करेंगे।'
3 of 5
Panipat
- फोटो : amar ujala, mumbai
उन्होंने कहा कि पानीपत बनाने में मल्लार राव होल्कर, जानको जी शिंदे, महाराज जी शिंदे, बलवंत राव महेंद्रे अलकाजी मनकेश्वर, पुरंदरे जैसे कई अन्य लोगों के योगदान हैं, इसलिए हमने संदेह को दूर कर दिया है और अब यह सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशुतोष गवारिकर
- फोटो : social media
आशुतोष कहते हैं, 'जब मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा होता हूं तो मैं हमेशा खुद से एक वादा करता हूं कि अगली एक छोटी फिल्म होगी। इसमें दो किरदार होंगे, स्विट्जरलैंड में एक घर और यह एक रात की कहानी होगी। इस तरह, कई पोशाक नहीं होंगे। लेकिन यह वादा हर बार टूट जाता है। '
विज्ञापन
5 of 5
Ashutosh Gowariker
- फोटो : Social Media
इंडिया टीवी के मुताबिक, धमकियों के कारण डायरेक्टर आशुतोष को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा का इंतजाम किया है। इस समय निर्देशक के घर पर 200 पुलिसवाले तैनात किए गए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।