फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर विवादों में आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत', प्रदर्शन के साथ जलाए जा रहे पुतले

Sun, 08 Dec 2019 03:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 08 Dec 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Panipat In A Controversy Again People Burn Effigies Of Director
Panipat - फोटो : social mumbai
इस शुक्रवार रिलीज हुई आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' को लेकर नया विवाद सामने आया है। फिल्म राजस्थान के भरतपुर के जाटों को फिल्म की स्क्रिप्ट पर आपत्ति है। इसलिए फिल्म के निर्देशक के पुतले भी जलाए जा रहे हैं।
Panipat In A Controversy Again People Burn Effigies Of Director
पानीपत - फोटो : अमर उजाला

इन प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में महाराजा सूरजमल को गलत तरीके से पेश किया गया है। दरअसल फिल्म में महाराजा सूरजमल को मराठा पेशवा सदाशिव राव भाऊ से हरियाणवी और राजस्थानी में संवाद करते दिखाया गया है जबकि लोगों का मानना है कि महाराजा सूरजमल शुद्ध रूप से ब्रज भाषा बोलते थे।

Panipat In A Controversy Again People Burn Effigies Of Director
'पानीपत' में अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले फिल्म में कृति सेनन के डायलॉग पर पेशवा बाजीराव के वंशज ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि कृति सेनन का डायलॉग मस्तानी और पेशवा को बदनाम करता हैं। ट्रेलर में कृति अर्जुन कपूर से कहती है, 'मैने सुना है जब पेशवा अकेले मुहिम पर जाते है तो एक मस्तानी के साथ लौटते हैं।' विवाद इसी डायलॉग को लेकर था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Panipat In A Controversy Again People Burn Effigies Of Director
Panipat - फोटो : amar ujala, mumbai
इस फिल्म पर कहानी की चोरी का भी आरोप लगा था। इस बारे में फिल्म के निर्देशक, निर्माता और फिल्म की वितरक कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य किरदार में हैं। जहां अर्जुन मराठा पेशवा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका में हैं तो वहीं संजय दत्त, अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Panipat In A Controversy Again People Burn Effigies Of Director
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
बात करें कलेक्शन की तो पानीपत को फिल्म समीक्षकों और दर्शकों से मिल रही तारीफ ने इसका शनिवार का दिन बेहतर कर दिया। फिल्म 'पानीपत' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 5.75 से 6 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। फिल्म 'पानीपत' ने दो दिनों में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

ये भी पढ़ें- पानीपत ने शनिवार को दर्ज किया 50 फीसदी उछाल, पति पत्नी और वो से मुकाबला और दिलचस्प हुआ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed