फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी फिल्मी है: 10वीं क्लास में पंकज त्रिपाठी को हो गया था मृदुला से प्यार, संघर्ष के दिनों में पत्नी ने संभाला था घर

Sun, 05 Sep 2021 09:43 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 05 Sep 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Pankaj tripathi and mridula love story in inspiration to many
पंकज त्रिपाठी, मृदुला - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के दमदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। बिहार की गलियों से निकले पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। पंकज कहते हैं कि उनके संघर्ष की दुखभरी कहानी नहीं रही। वो स्ट्रीट लाइट के नीचे नहीं बैठे और ना ही रेलवे स्टेशन पर सोए। हालांकि उन्हें एक छोटे से कमरे के घर में रहना पड़ता था लेकिन उनकी ये यादें भी शानदार हैं।



दिलचस्प है पंकज और मृदुला की लव स्टोरी

पंकज के पास पैसे नहीं होते थे लेकिन उन्होंने सपना देखा था कि वो अभिनेता बनेंगे और आज उनका ये सपना पूरा हो चुका है। उनके इस सफर में उनकी जीवन संगिनी मृदुला ने अहम किरदार निभाया था। मृदुला ही वो महिला हैं जो अपने पति कि सफलता की असली हीरो  हैं। पंकज भी अक्सर कई मौकों पर मृदुला के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

Pankaj tripathi and mridula love story in inspiration to many
पंकज त्रिपाठी, मृदुला - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज और मृदुला की प्रेम कहानी आपको 90 के दशक की किसी फिल्मी कहानी जैसी लगेगी। एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि जब वो 10वीं क्लास में थे तब उन्होंने पहली बार मृदुला को देखा था। वो छज्जे पर खड़ी थीं और पंकज उन्हें नीचे से देख रहे थे जब अचानक दोनों की नजरें टकरा गईं। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और पंकज ने ठान लिया कि वो मृदुला से शादी करेंगे।

Pankaj tripathi and mridula love story in inspiration to many
पंकज त्रिपाठी, मृदुला - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते थे तो दोनों चिट्ठियां लिखकर एक दूसरे का हाल जाना जाना करते थे। एक वक्त ऐसा आया जब पंकज पढ़ाई करने दिल्ली चले गए। उन्हें लगा मृदुला की शादी हो गई होगी, लेकिन मृदुला ने खुद को शादी से बचाए रखा। एक बार उनके घर पंकज का फोन आया तो उन्होंने पूरी तरह से प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद वो जॉब के लिए दिल्ली चली आईं ताकि पंकज के साथ समय बिता सकें। इसके बाद परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार लिया और दोनों की शादी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj tripathi and mridula love story in inspiration to many
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज को फिल्मों में नाम कमाना था इसलिए वो अपनी पत्नी को लेकर मुंबई आ गए। हालांकि पंकज का कोई फिल्मी बैकग्राउंड था और ना ही वो अमीर थे ऐसे में उन्हें काम ढूंढने के चलते लंबे समय तक घर बैठना पड़ा था। ऐसे में उनकी पत्नी की सैलरी से घर का खर्चा चलता था। उनकी इस मेहनत के कारण पंकज एक बड़े स्टार बन पाए।

विज्ञापन
Pankaj tripathi and mridula love story in inspiration to many
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'स्त्री', 'न्यूटन' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया का किरदार निभाकर पंकज त्रिपाठी सबके पसंदीदा बन गए। आज पंकज के पास सबकुछ है लेकिन वो जानते हैं कि बंगला गाड़ी सिर्फ भौतिक सुख है, उनका परिवार ही असली सुख है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed