Azamgarh: पंकज त्रिपाठी ने ‘आजमगढ़’ के निर्माता को भेजा नोटिस, शॉर्ट फिल्म की होर्डंग पर फोटो लगाने का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले ये खबर ब्रेक की थी कि तकरीबन 10 साल पहले बनी फिल्म 'आजमगढ़' ओटीटी प्लेटफार्म मास्क टीवी पर रिलीज होने जा रही है। मुंबई में लगी इस फिल्म की होर्डिंग्स पर पंकज त्रिपाठी की तस्वीरों के इस्तेमाल वाली इस खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी। पंकज त्रिपाठी ने अब इस मामले में अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने अपनी वकील के जरिये फिल्म के निर्माता और निर्देशक कमलेश कुमार मिश्र को नोटिस भेजा है और 24 घंटे के अंदर इसका जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि निर्माता ने बिना उनकी सहमति के फिल्म की पब्लिसिटी में उनके नाम इस्तेमाल करके उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी की 10 साल पुरानी फिल्म के होर्डिंग से हड़कंप, पढ़िए नाम के खेल का दिलचस्प किस्सा
पंकज त्रिपाठी की तरफ से मिले नोटिस के बारे में निर्माता, निर्देशक कमलेश कुमार मिश्र ने अपने कानूनी सलाहकारों से राय मशविरा शुरू कर दिया है। पंकज त्रिपाठी ने यह नोटिस अपनी वकील के माध्यम से 26 फरवरी रविवार को भिजवाया है। नोटिस के मुताबिक फिल्म ‘आजमगढ़’ की शूटिंग तकरीबन 10 साल पहले एक शॉर्ट फिल्म के रूप में हुई थी जिसमें पंकज त्रिपाठी की छोटी सी भूमिका है और अब इस फिल्म के प्रचार में उनकी भूमिका को मुख्य भूमिका बताया जा रहा है। नोटिस के मुताबिक फिल्म के निर्माता 12 साल के बाद फिल्म के प्रचार में उनकी तस्वीरों का बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल कर रहे हैं।
नोटिस में साफ लिखा गया है कि पंकज त्रिपाठी की आवाज, उनके हस्ताक्षर, व्यक्तित्व, नाम, फोटो, पसंद और नापसंद पर सिर्फ पंकज त्रिपाठी का एकाधिकार है, जिसे बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। पंकज त्रिपाठी का नाम इन दिनों नामचीन सितारों में शुमार होता है। उनके नाम का इस्तेमाल करके एक नए ओटीटी प्लेटफार्म को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसकी वजह से उनकी छवि खराब हो रही है। नोटिस में यह भी लिखा हुआ है कि बिना पंकज त्रिपाठी के अनुमति के उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल किसी भी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं किया जा सकता है। फिल्म ‘आजमगढ़’ बनाने वालों ने ओटीटी प्लेटफार्म से इसका सौदा कितने रुपये में किया है, इसकी जानकारी भी पंकज त्रिपाठी की तरफ से मांगी गई है।
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने कानूनी नोटिस में फिल्म ‘आजमगढ़’ के निर्माता को इसकी होर्डिंग उतारने को भी कहा है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने एक ऐसी मौलवी की भूमिका निभाई है, जो नवयुवकों को आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित करता है। पंकज त्रिपाठी की तरफ से भेजे गए नोटिस के बारे में निर्माता -निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा का कहना है कि नोटिस का जवाब वह अपने वकील से मध्यम से भिवाएंगे।