अपने सहज अभिनय और सरल व्यवहार से हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग छवि बनाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर बन रही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग के लिए लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।
Pankaj Tripathi: अटल जी जैसी ही हैं मेरी रुचियां, जानिए ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग के दौरान ऐसा क्यों कहा पंकज ने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध क्षेत्र में अटल बिहारी वाजपेयी ने शिक्षा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार के सिलसिले में लंबा समय बिताया है और इस फिल्म के कुछ अहम दृश्य कानपुर और लखनऊ में फिल्माए जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान वह लगातार अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में पुस्तकें पढ़ते रहे हैं। पंकज कहते हैं, ‘बाजपेयी जी और मेरे मध्य एक समान बिंदु यह भी है कि हम दोनों को कविता और साहित्य से प्रेम है।’
Kusha Kapila: पति जोरावर से तलाक ले रहीं यूट्यूबर कुशा कपिला, सोशल मीडिया पर एलान कर लिखा भावुक नोट
अटल बिहारी वाजपेयी की शख्सियत के बारे में और चर्चा चलने पर पंकज कहते हैं, ‘मैं उनसे आत्मिक और आध्यात्मिक रूप से इसलिए जुड़ सका हूं क्योंकि अच्छी कविता का मुझ पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है, खासकर हिंदी कविता का। मैं कुछ महान लेखकों को पढ़ते हुए बड़ा हुआ हूं और कभी-कभी उनसे प्रेरित होकर मैं कुछ पंक्तियों को कविताओं के रूप में भी लिख देता हूं। यह जानकर अच्छा लगा कि ऐसी कविताएं और कवि हैं जो अटलजी और मुझे दोनों को एक से पसंद हैं।’