फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi: रणवीर इलाहाबादिया के विवाद पर बोले पंकज त्रिपाठी, 'प्रसिद्धी एक जिम्मेदारी के साथ आती है'

Fri, 14 Feb 2025 09:53 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 14 Feb 2025 09:53 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अभिनेता रणवीर इलाहाबादिया मामले पर अपनी टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन का मतलब कुछ भी बकवास नहीं होता है, प्रसिद्धी एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ आती है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi spoke on Ranveer Allahbadia controversy Fame comes with responsibility
पंकज त्रिपाठी- रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना से जुड़े विवाद को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि ये उदाहरण है उन लोगों के लिए जिन्हें लगता है कि वे इंटरनेट पर कुछ भी कर सकते हैं। सभी के पास एक अच्छा ऑप्शन होता है। ऐसे में किसी भी बकवास चीज से बचकर काम करने की जरूरत है।
Pankaj Tripathi spoke on Ranveer Allahbadia controversy Fame comes with responsibility
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेंस का करें इस्तेमाल
इंडियन एक्सप्रेस के एक समारोह में पंकज त्रिपाठी ने इंटरनेट पर उपलब्धि के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कम बुद्धि और सेंस के कारण जो लोग इंटरनेट पर जल्दी चर्चित हो जाते हैं। ऐसे लोगों को रीति, सामाजिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए। ये प्रसिद्धी कभी भी बदल सकती है और हर चीज एक जिम्मेदारी के साथ आपके पास आती है।
Pankaj Tripathi spoke on Ranveer Allahbadia controversy Fame comes with responsibility
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन का मतलब बकवास नहीं
डिजिटल दुनिया में सेंसरशिप को लेकर अभिनेता ने बात की। उन्होंने कहा, किसी भी गाइडलाइंस के न होने का ये मतलब बिल्कुल नहीं होता कि आप कुछ भी भद्दी चीजें सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर करेंगे। मनोरंजन के नाम पर हमें कुछ भी नहीं कर देना चाहिए। नॉनसेंस चीजों से कई बार आनंद आता है, लेकिन इसमें गर्व जैसी कोई बात नहीं है। ऐसे व्यंग करने पर कई बार आप बेवकूफ भी नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi spoke on Ranveer Allahbadia controversy Fame comes with responsibility
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रसिद्धी संभालना मुश्किल
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि नाम, प्रसिद्धी और सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी, कभी भी बदल सकता है। वायरल होने पर ही लोगों का ध्यान होता है। ये जितनी जल्दी आता है, उतनी ही जल्दी चला भी जाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस पर आवाज उठाते हैं, उन्हें बहुत सावधानी से कोई भी बात कहनी चाहिए, क्योंकि आपको नहीं पता होता कि आपकी बात का किस पर क्या असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Pankaj Tripathi spoke on Ranveer Allahbadia controversy Fame comes with responsibility
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : सोशल मीडिया
टिप्पणी को लेकर हुआ विवाद
रणवीर इलाहाबादिया ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर एक टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। रणवीर ने अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि कॉमेडी उनका क्षेत्र नहीं है और जो उन्होंने कहा उसके लिए उन्हें खेद है। वहीं, समय रैना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोगों को हंसाना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed