फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाबालिग को जबरन Kiss करने के आरोप में फंसे थे पापोन, अब 6 महीने बाद इस गाने से की वापसी

Thu, 30 Aug 2018 03:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
papon comeback with new song after 6 months of kissing controversy

फरवरी में होली के दौरान बॉलीवुड सिंगर पापोन एक नाबालिग लड़की को किस करने को लेकर विवादों में घिरे थे। इसका असर उनकी प्रोफेशनल जिंदगी पर भी पड़ा और उनके राज्य असम में एक इवेंट के लिए उन्हें अप्रोच तक नहीं किया गया लेकिन अब इन विवादों को पीछे छोड़ पापोन ने वापसी की है।

papon comeback with new song after 6 months of kissing controversy

फिल्म III Smoking Barrels का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। 'ये तिश्नगी' गाने को पापोन ने अपनी आवाज दी है, साथ ही इसे कंपोज भी किया है। इसे हिंदी और असमी भाषा में रिलीज किया गया है। गाने का स्टाइल रॉक और कंटेम्परेरी बॉलीवुड मिक्स है।

papon comeback with new song after 6 months of kissing controversy
गाने के बारे में पापोन ने कहा कि 'यह गाना मेरे लिए बेहद खास है। इसे हिंदी और असमी में गाना अलग तरह का अनुभव था। मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस इससे कनेक्ट कर पाएगी। यह मेरी उपलब्धि है कि नॉर्थईस्ट की एक कहानी के जरिए यह गाना देशभर में सुना जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
papon comeback with new song after 6 months of kissing controversy

इससे पहले टीवी शो के एक कार्यक्रम में जज के तौर पर बॉलीवुड सिंगर पापोन ने होली की शूटिंग के दौरान एक बच्ची को गलत तरीके से किस किया था। यह वीडियो खुद पापोन ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था जिसमें वो कंटेस्टेंट सिंगर्स के साथ लाइट मोमेंट शेयर करते दिख रहे थे।

विज्ञापन
papon comeback with new song after 6 months of kissing controversy

सोशल मीडिया पर पापोन के इस वीडियो पर लोगों ने कड़ा विरोध जताया। विवाद बढ़ने के बाद उन्हें शो में जज की भूमिका से हटा दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट की एक वकील ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को सिंगर के इस हरकत के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed