फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Param Sundari Box Office: वीकएंड पर चला 'परम सुंदरी' का जादू, रविवार को जान्हवी-सिद्धार्थ की मूवी ने कमाए इतने

Sun, 31 Aug 2025 08:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 31 Aug 2025 08:38 PM IST
सार

Param Sundari Movie Box Office Collection: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'परम सुंदरी' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में तीन दिन पूरे हो गए हैं। आज रविवार की छुट्टी में इस फिल्म ने कैसा कलेक्शन किया है? जानिए

विज्ञापन
Param Sundari Day 3 Box Office Collection: Sidharth Malhotra and Janhvi Kapoor Movie Earning On Sunday
'परम सुंदरी' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'परम सुंदरी' शुक्रवार 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' और सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली' के सामने इस फिल्म ने थिएटर्स में दस्तक दी। शुरुआती दो दिन इसने अच्छा कलेक्शन किया है। जानते हैं आज रविवार को फिल्म पर दर्शकों ने कितना प्यार लुटाया है?

Param Sundari Day 3 Box Office Collection: Sidharth Malhotra and Janhvi Kapoor Movie Earning On Sunday
परम सुंदरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत
फिल्म ‘परम सुंदरी’ जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक फिल्म है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई है। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके अपनी शुरुआत की। दूसरे दिन इसकी कमाई में और बढ़त दर्ज हुई। कल शनिवार को दूसरे दिन 'परम सुंदरी' ने 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

Param Sundari Review: ट्रेलर तक ही ठीक थी ‘परम सुंदरी’, फीकी कहानी और सिद्धार्थ के नकली एक्सप्रेशन देंगे तकलीफ

Param Sundari Day 3 Box Office Collection: Sidharth Malhotra and Janhvi Kapoor Movie Earning On Sunday
परम सुंदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

रविवार की छुट्टी में शानदार प्रदर्शन
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' ने वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन किया है। आज रविवार की छुट्टी में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन जुटाया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज रविवार को तीसरे दिन इस फिल्म ने 8.84 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25.34 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Param Sundari Day 3 Box Office Collection: Sidharth Malhotra and Janhvi Kapoor Movie Earning On Sunday
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms

सोमवार से शुरू होगी असली परीक्षा
इस फिल्म को करीब 40-50 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। उस हिसाब से शुरुआती तीन दिन की कमाई ठीक-ठाक है। इसकी असली परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि मूल रूप से उत्तर भारत से है। वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है।

विज्ञापन
Param Sundari Day 3 Box Office Collection: Sidharth Malhotra and Janhvi Kapoor Movie Earning On Sunday
परम सुंदरी - फोटो : सोशल मीडिया

'चेन्नई एक्सप्रेस' से हो रही थी तुलना
फिल्म की रिलीज से पहले इसे 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कॉपी बताया जा रहा था, मगर ऐसा नहीं है। कहानी के स्तर पर फिल्म कमजोर बताई जा रही है। फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed