सब्सक्राइब करें

दो साल बाद परेश रावल ने डॉक्टर कफील खान से मांगी माफी तो मिला ऐसा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 04 Oct 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal Apologizes To Doctor Kafeel Khan in Gorakhpur brd hospital case
Paresh Rawal - फोटो : सोशल मीडिया

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई 60 बच्चों की मौत पर डॉ कफील खान को जिम्मेदार बताया गया था। इस घटना के लिए कफील को हिरासत में लिया गया था और उन पर मामले की अनदेखी और घोटाला करने के आरोप लगे थे। दो साल बाद कुछ मामलों में डॉ कफील को क्लीनचिट मिल गई है। इसी के चलते डॉ. कफील ने अभिनेता परेश रावल की एक पुरानी टिप्पणी को शेयर करते हुए उनसे माफी की मांग की। परेश रावल ने भी बिना देर किए अपने पुराने ट्वीट पर माफी मांग ली है। 

Trending Videos
Paresh Rawal Apologizes To Doctor Kafeel Khan in Gorakhpur brd hospital case
Paresh Rawal, Kafeel Khan - फोटो : Social Media

उस वक्त परेश रावल ने डॉ कफील को कहा था कि वो दीमक के कबीले के हीरो हैं जो कभी एक्टिव नहीं रहते। डॉ कफील ने परेश रावल से इसी बयान पर माफी मांगने को कहा। इस पर परेश रावल ने माफी मांगते हुए ट्विटर पर लिखा- अगर कोई गलत हो तो माफी मांगने में शर्म नहीं होनी चाहिए, मैं कफील से माफी मांगता हूं'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal Apologizes To Doctor Kafeel Khan in Gorakhpur brd hospital case
कफील खान

परेश रावल के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए डॉ कफील ने लिखा-  धन्यवाद परेश रावल सर। मैं इसकी बहुत सराहना करता हूं। इसने मुझे बहुत दुख पहुंचाया था। हमें उन 70 अभिभावकों से भी माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने बीआरडी ऑक्सीजन त्रासदी में अपने बच्चों को खो दिया। 
 

Paresh Rawal Apologizes To Doctor Kafeel Khan in Gorakhpur brd hospital case
डॉक्टर कफील खान

इससे पहले डॉ. कफील ने लिखा था- 'परेश रावल जी मैं आपसे माफी की मांग करता हूं। हम आपके प्रशंसक हैं, कभी नहीं सोचा था कि आप छोटी सोच के होंगे और आपका रवैया अड़ियल होगा। कृपया आप मेरी जांच रिपोर्ट पढ़ें, जिसमें मुझे भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों से दोषमुक्त किया गया है।'

विज्ञापन
Paresh Rawal Apologizes To Doctor Kafeel Khan in Gorakhpur brd hospital case
doctor kafeel khan

गौरतलब है कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2017 में ऑक्सिजन की कमी के कारण 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में कफील खान आरोपी बनाए गए थे। हालांकि, एक विभागीय जांच ने उन्हें लापरवाही, भ्रष्टाचार के आरोपों और हादसे के दिन अपना कर्तव्य नहीं निभाने के आरोपों से मुक्त कर दिया। कफील ने इन आरोपों के लिए 9 महीने जेल में बिताए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed