फैजल सिद्दीकी की वजह से लोग एक बार फिर से टिकटॉक पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। उन पर आरोप है कि वह अपने एक वीडियो में लड़कियों पर एसिड अटैक करने का महिमामंडन करते नजर आए है। फैजल सिद्दीकी के वीडियो पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी आपत्ति जताई। इसके बाद उन्होंने अपने विवादित वीडियो को डिलीट कर दिया, लेकिन इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर टिकटॉक को बैन करने की मांग हो रही है।
TikTok के खिलाफ मैदान में उतरे परेश रावल, एप बैन करने को लेकर किया ये ट्वीट
अब इस पूरे मामले में अभिनेता से नेता बने परेश रावल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ने भी टिकटॉक को बैन करने की मांग की है। अभिनेता परेश रावल ने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया। उन्होंने टिकटॉक को बैन करने की मांग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'बैन टिकटॉक'। उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
BAN TIK TOK .
परेश रावल के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारे भी टिकटॉक को बैन करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही फैजल सिद्दीकी पर अपना गुस्से जाहिर कर रहे हैं। मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने भी फैजल सिद्दीकी के वीडियो पर एतराज जताते हुए गुस्सा जाहिर किया। साथ ही उन्होंने अभिनेता सलमान खान को भी लपेटे में लिया। सोना मोहपात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस शादी के वीडियो के आगे और पीछे कुछ नहीं है। महिलाओं का अपमान करना हमारी संस्क़ति में आम बात है।'
सलमान खान पर निशाना साधते हुए सोना मोहपात्रा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'हम सलमान खान की कहानी के साथ बड़े हुए हैं, जहां उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के सिर पर सबके सामने बोतल फोड़ दी थी। वो तब भी देश के सबसे बड़े स्टार हैं? इसे तुरंत रोकने के जरूरत है'। आपको बता दें कि बता दें कि चौतरफा आलोचना होने के बाद फैजल सिद्दीकी ने अपनी सफाई भी पेश की।
Dear @aaliznat ,nothing before & after the ‘spliced’ video u were defending of this guy cd justify it.Demeaning women is normalised in our culture.We grew up with stories of SalmanKhan,breaking bottles on his girlfriends head in public,yet the country’s biggest star?Needs to stop https://t.co/poZ1VJrhrF
— ShutUpSona (@sonamohapatra) May 18, 2020
फैजल सिद्दीकी ने अपनी सफाई में कहा, 'मैं किसी तरह से भी एसिड अटैक को बढ़ावा नहीं देता हूं। यह सिर्फ अपनी कला को सामने रखने का तरीका है। हालांकि मैंने वीडियो हटा लिया है, क्योंकि इस तरह के विवाद को बढ़ावा देने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। उम्मीद करता हूं आप मेरा समर्थन करेंगे। मेरा इरादा कभी भी किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। जो भी इस वीडियो से नाराज था, मैं उससे मांफी मांगता हूं'।
A post shared by Faizal Siddiqui - فيصل صديقي (@siddiquifaizal) on
पढ़ें: लॉकडाउन में मंगेतर के साथ गोवा जाने पर ट्रोल हुईं पूजा बेदी, ट्रोलर्स बोले- 'शुक्रिया इन बेवकूफ लोगों के लिए..'
