सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में मंगेतर के साथ गोवा जाने पर ट्रोल हुईं पूजा बेदी, ट्रोलर्स बोले- 'शुक्रिया इन ..'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 19 May 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bedi gets trolled after travel to goa with fiance maneck during lockdown
पूजा बेदी,मानेक - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण चौथा लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में सरकार ने नई गाइडलाइंस के साथ लोगों से बेवजह घर से ना निकलने की अपील है। आम जनता के साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी सरकार की अपील का पालन कर रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी लॉकडाउन के बीच मंगेतर के साथ गोवा जाने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

Trending Videos
Pooja Bedi gets trolled after travel to goa with fiance maneck during lockdown
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है, लेकिन गोवा भारत का पहला कोरोनामुक्त राज्य है। गोवा में बहुत पहले ही कोरोना के मामलों पर काबू पा लिया गया था। ऐसे में पूजा बेदी के मुंबई से गोवा जाने पर उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स खूब ट्रोल कर रहे हैं। वह मंगेतर मानेक के साथ गोवा गई हुई हैं। इस बात की जानकारी खुद पूजा बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bedi gets trolled after travel to goa with fiance maneck during lockdown
पूजा बेदी, मानेक - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा बेदी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मंगेतर मानेक के साथ हम अपने गोवा वाले घर में वापस लौटे। वह गोवा से हैं। मेरी गाड़ी, घर और बिजनेस गोवा में रजिस्टर्ड है। सीमा नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया, कोविड-19 परीक्षण और क्वारंटीन फैसिलिटी की स्थिति एक अनुभव था, जो जीवन का एक स्वीकार्य तरीका नहीं बन सकता है।' इस ट्वीट पर उन्हें लोगों ने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 

Pooja Bedi gets trolled after travel to goa with fiance maneck during lockdown
पूजा बेदी, मानेक - फोटो : सोशल मीडिया

MYOB first नाम के यूजर ने लिखा, लोग गोवा जा रहा है जहां कोरोना के केस शून्य हैं। ऐसे लोगों को वहां जाने की अनुमित नहीं देनी चाहिए।' Zelya ने लिखा, यह क्या हो रहा है, गोवा में कोई केस नहीं है लेकिन देखिए अब हमारे पास बहुत हैं, शुक्रिया इन बेवकूफ लोगों का।'
 


 

 

विज्ञापन
Pooja Bedi gets trolled after travel to goa with fiance maneck during lockdown
पूजा बेदी, मानेक - फोटो : सोशल मीडिया

इन सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा पूजा बेदी के ट्वीट पर अन्य कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि पूजा बेदी बीते कुछ समय से मंगेतर मानेक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 

पढ़ें: कलाकारों को पैसा दिए बिना लापता हुए 'हमारी बहू सिल्क' के निर्माता, फेडरेशन की चेतावनी भी बेअसर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed