सब्सक्राइब करें

Neelima Azeem: शाहिद कपूर की मां नीलिमा ने की अपने तलाक पर खुलकर बात, बोलीं- खुद अलग हो गए थे पंकज कपूर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 19 May 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Neelima Azeem news in hindi: Shahid Kapoor Mother talks About Her Divorce With Pankaj Kapur
पंकज कपूर, शाहिद कपूर और नीलिमा अजीम - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के अभिनेता शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने शाहिद के पिता अभिनेता पंकज कपूर के साथ अपने तलाक पर इतने वर्षों बाद खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उनका पंकज कपूर से अलग होने का कोई इरादा नहीं था। वह तो पंकज कपूर ही थे जो उन्हें छोड़ कर आगे बढ़ गए। उस समय शाहिद मात्र साढ़े तीन साल के थे।

Trending Videos
Neelima Azeem news in hindi: Shahid Kapoor Mother talks About Her Divorce With Pankaj Kapur
नीलिमा अजीम और पंकज कपूर - फोटो : Social Media

पंकज कपूर नीलिमा अजीम के पहले पति हैं जिनसे उन्होंने वर्ष 1979 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद ही शाहिद कपूर पैदा हो गए थे। वर्ष 1984 में ही नीलिमा और पंकज एक दूसरे से अलग हो गए। एक इंटरव्यू में नीलिमा ने कहा, 'मैं कहना चाहूंगी कि पंकज से अलग होने का फैसला मेरा नहीं था। यह बात सच है। उन्होंने खुद ही मुझसे अलग होने का फैसला ले लिया था। और मेरे लिए वह बहुत कठिन समय था। हालांकि उनके पास मुझसे अलग होने का एक मजबूत कारण था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neelima Azeem news in hindi: Shahid Kapoor Mother talks About Her Divorce With Pankaj Kapur
नीलिमा अजीम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

नीलिमा और पंकज शादी होने से पहले एक लंबे समय तक अच्छे दोस्त रहे थे। नीलिमा बताती हैं, 'मुझे जहां तक अंदाजा है कि मैं जब 15 साल की थी, तब हम एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। लेकिन जब हम अलग हुए तब उनके पास बहुत अच्छा कारण था और मैंने उसे भली भांति समझा भी। हमारा तलाक हम दोनों के लिए ही बहुत कष्टदायी था। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी थे और हम दोनों का आपस में बहुत अच्छा जुड़ाव भी था। लेकिन, हमारा दिल टूट चुका था। अभी सब ठीक है। आज वह अपने परिवार के साथ हैं और बहुत अच्छे से रह रहे हैं। मैं उनकी भले के लिए कामना करती हूं।'

Neelima Azeem news in hindi: Shahid Kapoor Mother talks About Her Divorce With Pankaj Kapur
शाहिद कपूर का परिवार - फोटो : Social Media

नीलिमा से तलाक के बाद पंकज कपूर ने वर्ष 1988 में अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से शादी कर ली थी। इस शादी से उनके दो बच्चे सना कपूर और रुहान कपूर हैं। सना, शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'शानदार' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ नीलिमा ने भी वर्ष 1990 में राजेश खट्टर से शादी कर ली। इस शादी से उनके बेटे ईशान खट्टर पैदा हुए। हालांकि यह शादी भी मात्र 11 साल चली और 2001 में ये दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन
Neelima Azeem news in hindi: Shahid Kapoor Mother talks About Her Divorce With Pankaj Kapur
ईशान खट्टर और नीलिमा अजीम - फोटो : Social Media

इसके बाद भी नीलिमा ने वर्ष 2004 में रजा अली खान से शादी की और यह शादी भी मात्र पांच साल में ही टूट गई। अब नीलिमा अपने बेटे शाहिद के साथ रहती हैं। वह बताती हैं कि इन सब से गुजरने पर उन्हें जीने के लिए जो मकसद चाहिए था, वह शाहिद थे। नीलिमा ने कहा, 'शाहिद ने ही जीवन जीने के लिए मेरे अंदर एक सकारात्मक सोच का उदय किया। मैं जवान थी इसलिए मैंने फिर से शादी करने की सोची। इन सब में थोड़ा वक्त लगा लेकिन कुछ सालों बाद मैं ठीक हो गई।'

लॉकडाउन के बीच एली अवराम ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो हो रहा वायरल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed