{"_id":"5ec3b81bd4c1162fbc75b4d8","slug":"coronavirus-janhvi-kapoor-khushi-kapoor-and-boney-kapoor-has-been-quarantine-after-a-helper-tested-covid-19-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान्हवी कपूर के घर तक पहुंचा कोरोना, सहायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई की सोसाइटी में हड़कंप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जान्हवी कपूर के घर तक पहुंचा कोरोना, सहायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई की सोसाइटी में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 19 May 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों जान्हवी कपूर व खुशी कपूर को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। घर के एक सहायक के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका घर भी सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बारे में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर चुके हैं।
2 of 5
Khushi Kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में अंधेरी पश्चिमी की ग्रीन एकर्स सोसाइटी से मिली जानकारी के मुताबिक बोनी कपूर के घर में काम करने वाले 23 वर्षीय एक सहायक की तबीयत शनिवार से ही खराब चल रही थी। टेस्ट कराने पर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
3 of 5
बोनी कपूर
- फोटो : ANI
इस बारे में तुरंत सोसाइटी को सूचना दी गई जिन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार को दी। इस बारे में बात करने पर बोनी कपूर ने बताया कि वह अपने बच्चों और दूसरे स्टाफ के साथ घर पर स्वस्थ व सकुशल हैं। जब से लॉकडाउन शुरू हुआ, वे कहीं बाहर भी नहीं निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बोनी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारा स्टाफ का ये शख्स भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा। कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आने के चलते हम लोगों को जो भी आवश्यक कदम स्थानीय प्रशासन ने सुझाए हैं, हम उन पर अमल कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात जान्हवी कपूर के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने ईशान खट्ट्रर के साथ फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतक्रिया मिली थी। कुछ लोगों को जहां जान्हवी कपूर का अभिनय काफी पसंद आया तो वहीं कुछ लोगों ने जान्हवी को नेपोटिज्म से जोड़ा। बता दें कि जान्हवी की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में रूही अफ्जा, दोस्ताना 2 और गुंजन सक्सेना की बायोपिक शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।