इतिहास के पन्नों में दर्ज सरागढ़ी की लड़ाई (1897) पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसमें परिणीति चोपड़ा को भी साइन किया गया है। गॉसिप गलियारों में रोचक चर्चा है कि निर्माता-निर्देशक तय नहीं कर पा रहे हैं, परिणीति को फिल्म में रोल क्या दिया जाए! कहा जा रहा है कि कहानी के हिसाब से निर्माता-निर्देशक के पास दो विकल्प हैं। एक यह कि परिणीति को ईशर सिंह बने अक्षय की पत्नी सोहनी का रोल दिया जाए या फिर बेटी ईशा का।
{"_id":"5b916c45867a557ecd2a0120","slug":"parineeti-chopra-can-become-akshay-sister-or-wife-in-kesari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केसरी के जांबाजों के बीच क्या करेंगी परिणीति, निर्माता-निर्देशकों के पास हैं दो विकल्प","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केसरी के जांबाजों के बीच क्या करेंगी परिणीति, निर्माता-निर्देशकों के पास हैं दो विकल्प
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
अक्षय और परिणीति चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
akshay and parineeta chopra
मुश्किल इसलिए आ रही है कि अक्षय बेटी के रोल में परिणीति को देखने में हिचक रहे हैं। अत: विचार चल रहा है कि क्यों न उन्हें पत्नी की भूमिका दे दी जाए। असल में ईशर सिंह के ऐतिहासिक दस्तावेजों में पत्नी के बारे में बहुत थोड़ी जानकारी है। जबकि बेटी के बारे में विस्तार से लिखा गया है। ईशा इस जांबाज सैनिक द्वारा त्याग दी गई बेटी थी।
केसरी
इतिहास में पता चलता है कि ईशर सिंह से उनकी बेटी के बहुत अच्छे संबंध नहीं थे। उल्लेखनीय है कि मूल रूप से सरागढ़ी की लड़ाई ऐसे 21 सिख सैनिकों की जांबाजी की दास्तान है जो ब्रिटिश भारत के काल में तत्कालीन भारत-अफगान सीमा पर 10 हजार अफगानी कबीलाई सैनिकों से भिड़ गए थे। उन्होंने सीमा पर एक किले को बचाने के लिए भीषण लड़ाई लड़ी। इस सिख टुकड़ी की कमान ईशर सिंह के हाथों में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kesari
केसरी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं निर्माता करन जौहर और निर्देशक अनुराग सिंह विचार कर रहे हैं कि क्यों न सिनेमाई छूट का लाभ लेते हुए इतिहास में कुछ हेर-फेर किया जाए। परिणीति को ईशर सिंह की बेटी की जगह पत्नी के रोल में लाकर कोई कहानी मन से गढ़ दी जाए। हालांकि फिल्म आने पर इसका विरोध हो सकता है।
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा
पिछले साल एक टीवी चैनल पर सरागढ़ी की लड़ाई की कहानी आ चुकी है, जिसमें ईशर सिंह की पत्नी सोहनी का रोल विस्तार से दिखाया गया था। उसमें काफी छूट ली गई थी। टीवी अभिनेत्री समीक्षा सिंह ने सोहनी की भूमिका निभाई थी। उधर, निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी भी इस विषय पर फिल्म बना रहे हैं, 21 बैटल ऑफ सरागढ़ी। इसमें रणदीप हुड्डा हैं। इस फिल्म में यामी गौतम की बहन सुरीली जसराज सिंह नायिका की भूमिका में है। सुरीली पंजाबी फिल्में करती हैं। यहां उनका रोल बड़ा बताया जा रहा है।