फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने यूके में पूरा किया अपनी फिल्म का शेड्यूल, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Mon, 08 Aug 2022 08:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 08 Aug 2022 08:04 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए मशहूर परिणीति अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

विज्ञापन
Parineeti Chopra completed the schedule of her film in UK
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए मशहूर परिणीति अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्मों के साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों यूके में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

Parineeti Chopra completed the schedule of her film in UK
परिणीति चोपड़ा - फोटो : insta


इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ अपनी इस फिल्म को लेकर एक अपडेट साझा किया है। एक्ट्रेस अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। काले रंग के स्लीवलेस टॉप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही न्यूड मेकअप और खुले बाल उनके इस लुक चार चांद लगा रहा है।

Parineeti Chopra completed the schedule of her film in UK
परिणीति चोपड़ा - फोटो : insta

इस तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने बताया कि यूके में उनकी फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पूरा हो चुका है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, यूके में फिल्म का शेड्यूल पूरा हो चुका। इस लेजी लंच की लंबे समय से जरूरत थी। कुछ देर पहले ही शेयर की गई इन फोटोज को परिणीति के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को अब तक 62 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by 𝙿𝚊𝚛𝚒𝚗𝚎𝚎𝚝𝚒 𝙲𝚑𝚘𝚙𝚛𝚊 🫧 (@parineetichopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra completed the schedule of her film in UK
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा के सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स और अमिताभ बच्चन ने इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed