बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में परिणीति ने गंभीर किरदार निभाया है। हाल ही में परिणीति ने नेटफ्लिक्स के 'डू यू रिमेंमबर चैलेंज' में हिस्सा लिया और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम खुलासे किए हैं। नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें परिणीति कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब देती नजर आ रही हैं।
इस उम्र में किया था परिणीति चोपड़ा ने पहला किस, डेटिंग को लेकर अभिनेत्री ने किए कई खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस चैलेंज के दौरान परिणीति ने कई सवालों के जवाब दिए हैं जो फैंस को काफी मजेदार लग रहे हैं। उनसे सबसे पहले सवाल किया गया कि उन्होंने आखिरी मैसेज किसे किया था जिस पर परिणीति ने जवाब दिया कि उन्होंने आखिरी मैसेज अपनी मैनेजर नेहा को किया था।
इसके बाद परिणीति से दूसरे सवाल पूछा गया कि उन्होंने पहली बार कब किसी को किस किया था। इस सवाल के जवाब में खुलासा करते हुए परिणीति ने कहा कि जब वो 18 साल की थीं तब उन्होंने पहली बार किसी को किस किया था। इसके साथ ही परिणीति ने उस सवाल का जवाब भी दिया जिसमें उनसे डेटिंग के बारे में पूछा गया।
डेटिंग के सवाल पर परिणीति ने बताया कि वो कभी भी डेट पर नहीं गई हैं। परी ने कहा कि, 'मुझे ऐसे पारंपरिक डेट्स पर जाना पसंद नहीं है। मुझे बस ऐसे रहना पसंद है कि घर आ जाओ। साथ में टीवी देखेंगे और बातें करेंगे, चिल करेंगे, मैं इस मामले में बहुत कैजुअल हैं'।
इसके साथ ही अपने क्रश के बारे में बताते हुए परिणीति ने कहा कि वो सैफ अली खान को बहुत पसंद करती हैं। परिणीति कई मौकों पर सैफ को लेकर अपने प्यार का खुलासा कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में तो उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो सैफ को किडनैप कर लेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है वहीं अर्जुन कपूर के साथ उनकी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार हैं' भी जल्द रिलीज होने वाली है।