बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। करीना ने 21 फरवरी को दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। वहीं इस खुशखबरी के बाद फैंस करीना और उनके बच्चे की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। करीना ने सोमवार को दूसरी डिलीवरी के बाद अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।
Kareena Kapoor: डिलीवरी के बाद करीना ने साझा की पहली तस्वीर, फैंस ने कहा- हमें नन्हे मेहमान को देखना है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी साझा की है जिसमें उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है और सिर पर हैट लगाई है। इस तस्वीर में वो आसमानी रंग की शर्ट पहने नजर आ रही हैं। करीना की इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया है और इसके बावजूद भी वो काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। करीना की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने लिखा, 'हैलो सभी लोगों... आपको बहुत मिस किया'। गौरतलब है कि करीना ने इंस्टाग्राम पर देरी से एंट्री की थी, लेकिन इसके बाद से ही वो लगातार इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहती हैं। डिलीवरी के कारण करीना ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया हुआ था। ऐसे में उनकी ये तस्वीर सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे। करीना की ये तस्वीर तो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही रही है इसके साथ फैंस उनसे खास अपील भी कर रहे हैं।
फैंस जहां एक तरफ करीना को देखकर खुश हैं तो वहीं वो ये भी चाहते हैं कि करीना अपने दूसरे बच्चे की तस्वीर भी साझा करें। एक यूजर ने लिखा, 'हम आपके नन्हे स्टार को देखना चाहते हैं। आप दोनों को ढेर सारा प्यार'। बता दें कि सैफ और करीना के दूसरे बच्चे की तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। जहां तैमूर के जन्म के वक्त के कुछ समय बाद ही करीना और तैमूर की तस्वीर सामने आ गई थी तो वहीं सैफ-करीना के दूसरे बेटे को देखने के लिए इस बार फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा।
बता दें कि तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद को देखते हुए सैफ और करीना इस बार काफी सतर्कता बरतते दिख रहे हैं। उन्होंने दूसरे बच्चे का नाम उजागर करने में कोई जल्दबाजी नहीं की है। वहीं फैंस उनके बच्चे का चेहरा और नाम दोनों जानने के लिए बेकरार हैं। अब सैफ-करीना मीडिया के सामने अपने बच्चे को कब और कैसे लाते हैं ये आने वाले समय में पता चलेगा।