{"_id":"5c062890bdec2241492169be","slug":"parineeti-chopra-got-5-lakh-rupee-on-joota-churayi-ritual-at-priyanka-nick-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिणीति ने जूता चुराई रस्म में निक से मांगे थे 37 करोड़ रुपए, कुछ लाख देकर ही छुटकारा पा गए जीजू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिणीति ने जूता चुराई रस्म में निक से मांगे थे 37 करोड़ रुपए, कुछ लाख देकर ही छुटकारा पा गए जीजू
Tue, 04 Dec 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोधपुर के उमेद भवन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रॉयल वेडिंग की । 1-2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति से शादी कर अब प्रियंका-निक दिल्ली आ गए हैं । यहां आज यानी 4 दिसंबर को होटल ताज पैलेस में रिसेप्शन होगा । प्रियंका की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और अब फैंस को शादी की फोटो का इंतजार है ।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
वहीं शादी की कुछ डिटेल भी धीरे-धीरे लीक हो रही हैं । इस रॉयल वेडिंग को लेकर एक और बड़ी डिटेल सामने आई है । ये खबर जूते चुराई की रस्म से जुड़ी है । निक जोनस की इकलौती साली परिणीति चोपड़ा ने जूते चुराई रस्म के लिए दो महीने पहले से ही प्लानिंग शुरू कर दी थी ।
अब जब जूता चुराने का वक्त आया तो परिणीति कैसे चूक सकती थीं । जूता चुराने के बाद परिणीति ने निक से कितने रुपये मांगे? इस सवाल के जवाब का इंतजार सभी फैंस को था । एक बार परिणीति ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने जीजू से जूते चुराई के लिए 37 करोड़ रुपए मांगे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
जवाब में निक ने कहा था कि वो इसका डबल देंगे । अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति ने निक को जूते वापस करने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की । निक ने भी बिना सोचे अपनी साली की मांग को तुरंत पूरा कर दिया । शादी की हर रस्म शानदार तरीके से हुई । सूत्रों के मुताबिक, निकयंका की जयमाला रस्म के दौरान भी काफी शैतानियां हुईं ।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
आम शादियों की तरह, दूल्हा-दुल्हन को जयमाला के वक्त उनके दोस्तों ने ऊपर उठाया था । DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद निक ने पत्नी प्रियंका के लिए प्यार भरी स्पीच दी, जिसे सुनकर एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ गए थे । निक ने वादा किया कि वे अपने वचनों के प्रति ईमानदार रहेंगे और आजीवन प्रियंका का ख्याल रखेंगे । ये सब सुनकर प्रियंका भावुक हुईं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।